4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedदुनिया का सबसे बड़ा अजगर संभावना सेठ ने गले में डाला, फिर...

दुनिया का सबसे बड़ा अजगर संभावना सेठ ने गले में डाला, फिर अचानक उसने घुमाया सिर…

Published on

भोजपुरी और हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ किसी परिचय की मोहताज नहीं. इन्हें कौन नहीं जानता. विवादित बयान, ट्रोलिंग और आजकल कंसीविंग को लेकर चर्चा में आईं एक्ट्रेस वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. थाईलैंड में पति अविनाश संग लाइफ के कुछ स्पेशल मोमेंट्स को जी रही हैं. यूट्यूब पर संभावना सेठ अपना चैनल चलाती हैं, जिसका नाम है ‘संभावना सेठ एंटरटेनमेंट’. यूट्यूब पर थाईलैंड सीरीज का पांचवा एपिसोड इन्होंने शेयर किया है, जिसमें वह दुनिया के सबसे बड़े पायथन (अजगर) को गले में लेकर वीडियो बनवाती दिख रही हैं.

यह वीडियो 29 जुलाई को ही संभावना सेठ ने शेयर किया है. अबतक इसपर 80 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वीडियो में संभावना सेठ थाईलैंड से पटाया की अपनी जर्नी दिखाती हैं. इसमें संभावना सेठ बताती हैं कि जिस दिन वह थाईलैंड आईं, उस दिन रात में उन्हें काफी उल्टी हुई. तबीयत खराब रही. ऐसे में पूरा दिन वह केवल आराम ही करती रहीं. डॉक्टर को होटल के रूम में ही बुलाया और बिल देखते के साथ ही वह ठीक भी हो गईं (मजाक में). एयरपोर्ट से पटाया का सफर संभावना सेठ का काफी कम्फर्टेबल रहा.

पायथन से डरीं संभावना
पूरी जर्नी में संभावना सेठ और अविनाश में काफी एन्जॉय किया. इसके बाद वह रेडी होकर वॉटर पार्क गए, जहां दोनों ने बॉटर एनिमल्स के अलावा पायथन से भी मुलाकात की. संभावना सेठ ने गले में पायथन लिया और वीडियो बनवाने लगीं. बीच में अचानक उनके हाथ से पायथन की गर्दन छूट जाती है, तभी वह पायथन उनके हाथ की ओर बढ़ता है, जिसका विशाल रूप देखकर संभावना सेठ डर जाती हैं. वीडियो अविनाश शूट कर रहे थे. संभावना सेठ संग ऐसा होता देख अविनाश के भी पसीने निकलने लगते हैं. हालांकि, बाद में पायथन का ट्रेनर आता है और संभावना सेठ को बचाता है. एक्ट्रेस को दोबारा पायथन की गर्दन के पास से पकड़ाता है.

गले में पायथन को लेकर संभावना सेठ वीडियो शूट पूरा करवाती हैं और बाकी से एनिमल्स से मिलने के लिए रवाना हो जाती हैं. देखा जा सकता है कि वीडियो में संभावना सेठ ने नियॉन कलर की ओवरसाइज हुडी पहनी हुई है और ब्लैक शॉर्ट्स पहने हैं. बालों को बीच से डिवाइड करके दो चोटी बनाई हुई हैं. कमर पर ब्लैक कलर का बैग कैरी किया हुआ है. स्पोर्ट्स शूज के साथ लुक को कम्फर्टेबल रखा है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...