8.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedअक्षरा ने आमिर से बुलवाया भोजपुरी डायलॉग, बोलीं- सब सपनों जैसा है

अक्षरा ने आमिर से बुलवाया भोजपुरी डायलॉग, बोलीं- सब सपनों जैसा है

Published on

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है. अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की ना सिर्फ लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं, बल्कि अब वो सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली अभिनेत्री भी बन चुकी हैं. अक्षरा ने इंडस्ट्री में बहुत सारी हिट फिल्में और म्यूजिक वीडियो दिये हैं. हाल ही में अक्षरा ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का इंटरव्यू भी लिया, जिसकी हर ओर काफी चर्चा हो रही है.

फैंस को पसंद आई अक्षरा-आमिर की बातचीत
अक्षरा सिंह आमिर खान के साथ अपनी बातचीत के लिए सुर्खियों में हैं. दोनों की साथ में वायरल रील से लेकर इंटरव्यू तक दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है. आमिर खान संग बिताये गये खास पलों पर बात करते हुए अक्षरा एक इंटरव्यू में कहती हैं, मेरे लिए अभी भी यह एक सपने जैसा है. उनके सामने बैठकर उनसे बातचीत करना. उन्हें देखकर बड़ी हुई, उनके गानों पर पागल होकर डांस किया. उनके परफेक्शन से प्यार हो गया. यह मुलाकात बेहद ही खास है. बिल्कुल सपने जैसी है.

अक्षरा सिंह आगे कहती हैं, यह उन सभी लोगों के लिए है, जिन्होंने मुझे यहां तक ​​पहुंचाया जो हमेशा मेरे साथ रहे और मेरे काम को सराहा, इतना प्यार दिया. मैं सभी चाहने वालों से प्यारी प्रतिक्रिया सुनने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं. साथ ही मेरी गायकी और कैसे मैंने आमिर सर को भोजपुरी बोलने के लिए प्रेरित किया, यह देखना ना भूलें. यही नहीं, अक्षरा सिंह तो आमिर खान के साथ फना गाने पर डांस भी कर चुकी हैं. आमिर और अक्षरा के डांस वीडियो को भी खूब पसंद किया गया था. अक्षरा को जिस तरह फैंस का प्यार मिल रहा है. अगर वैसे चलता रहा, तो वो दिन दूर नहीं, जब भोजपुरी क्वीन बॉलीवुड फैंस के दिलों पर राज करेंगीं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...