12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedकभी कॉलेज नहीं गईं सावित्री जिंदल, आज बनीं एशिया की सबसे अमीर...

कभी कॉलेज नहीं गईं सावित्री जिंदल, आज बनीं एशिया की सबसे अमीर महिला

Published on

नई दिल्ली

एशिया की सबसे अमीर महिला अब एक भारतीय बन गई है। भारत की सावित्री जिंदल ने चीन की यांग हुईयन को पीछे छोड़ एशिया की सबसे अमीर महिला होने का खिताब अपने नाम किया है। हुईयन बीते पांच वर्षों से एशिया की सबसे अमीर महिला थीं। चीन के रियल एस्टेट संकट ने हुईयन से यह तमगा छीन लिया। वह चीन के सबसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर कंट्री गार्डन होल्डिंग्स को कंट्रोल करती हैं। चीन में रियल एस्टेट संकट के चलते हुईयन की संपत्ति में काफी गिरावट आई। अपने पति ओम प्रकाश जिंदल की मौत के बाद सावित्री जिंदल ने ही पति का कारोबार संभाला। उनके पति जिंदल समूह के संस्थापक थे।

जानिए कितनी है संपत्ति
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, जिंदल ग्रुप की मुखिया सावित्री जिंदल की संपत्ति 11.3 अरब डॉलर है। वहीं, यांग हुईयन की संपत्ति गिरकर 11 अरब डॉलर पर आ गई। यह पिछले साल करीब 24 अरब डॉलर थी। सावित्री जिंदल पिछले कुछ वर्षों से भारत की सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं। जिंदल के बाद भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में किरण मजूमदार और कृष्णा गोदरेज का नाम आता है।

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हो गई थी पति की मौत
सावित्री जिंदल का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। वे जब 55 साल की थीं, तब उनके पति ओम प्रकाश जिंदल की मौत हो गई थी। ओम प्रकाश जिंदल समूह के संस्थापक थे। ओम प्रकाश की मौत एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने पति का कारोबार संभाला। कोरोना काल के दौरान साल 2019 और 2020 में सावित्री जिंदल की संपत्ति 50 फीसदी तक घट गई थी। इसके बाद केवल दो साल में ही उनकी संपत्ति तीन गुना से अधिक हो गई।

कभी नहीं गई कॉलेज
एक रिपोर्ट के अनुसार, सावित्री जिंदल कभी कॉलेज नहीं गईं। इसके बावजूद पति की आकस्मिक मौत के बाद उन्होंने ही पूरा कारोबार संभाला। सावित्री जिंदल कहती हैं कि जिंदल परिवार में अधिकतर महिलाएं घर की जिम्मेदारी संभालती हैं। जबकि पुरुष बाहर के काम देखते हैं। इसके चलते सावित्री को अपने पति का कारोबार संभालने में काफी मेहनक करनी पड़ी।

असम के तिनसुकिया में बीता बचपन
सावित्री जिंदल लगातार जिंदल ग्रुप को आगे ले जाने की दिशा में काम कर रही हैं। सावित्री का जन्म 20 मार्च 1950 को हुआ था। उनका बचपन असम के तिनसुकिया शहर में बीता। उन्होंने ओम प्रकाश जिंदल से साल 1970 में शादी की थी। उनके पति हरियाणा सरकार में मंत्री और हिसार निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा सदस्य भी रहे थे। सावित्री जिंदल के कुल 9 बच्चे हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...