3.8 C
London
Sunday, February 15, 2026
HomeUncategorizedITR भरने लिए अंतिम दिन टूट पड़े लोग, रिकॉर्ड 72.42 लाख ने...

ITR भरने लिए अंतिम दिन टूट पड़े लोग, रिकॉर्ड 72.42 लाख ने फाइल किया रिटर्न

Published on

नई दिल्ली

आयकर विभाग को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 31 जुलाई, 2022 तक 5.83 करोड़ आयकर रिटर्न (ITR) मिले हैं। इनमें से रिकॉर्ड 72.42 लाख रिटर्न अंतिम दिन भरे गए। 31 जुलाई ही आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख थी। शुरुआत में आईटीआर भरने की गति धीमी थी लेकिन समयसीमा पास आने के साथ इसकी गति बढ़ती गई और अंतिम दिन रिकॉर्ड 72.42 लाख रिटर्न दाखिल हुए। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘72 लाख से अधिक आईटीआर अंतिम तारीख यानी रविवार को एक दिन में भरे गए।’

बयान में कहा गया कि आकलन वर्ष 2022-23 के लिए 31 जुलाई, 2022 तक दाखिल कुल आईटीआर की संख्या लगभग 5.83 करोड़ है।आयकर रिटर्न का यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2020-21 के लिए दायर 5.89 करोड़ रिटर्न की संख्या के लगभग बराबर है। तब रिटर्न भरने की समयसीमा 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ा दी गई थी।आमतौर पर रिटर्न दाखिल करने वाले आखिरी दिन तक इंतजार करते हैं और फिर रिटर्न भरते हैं।

सरकार ने पिछले दो वित्त वर्षों के दौरान कोविड-19 महामारी के कारण करदाताओं के लिए अनुपालन को आसान बनाने को लेकर आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा बढ़ा दी थी। लेकिन इस साल समयसीमा एक दिन भी नहीं बढ़ाई गई।नए नियमों के अनुसार, आकलन वर्ष 2022-23 के लिए 31 दिसंबर तक आईटीआर दाखिल करने वालों (पांच लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय वाले) को 5,000 रुपये का विलंब शुल्क या जुर्माना देना होगा।वहीं, पांच लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले व्यक्तियों को 1,000 रुपये के विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा।

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...