14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका से लोन के लालच में पाकिस्तान ने बता दिया जवाहिरी का...

अमेरिका से लोन के लालच में पाकिस्तान ने बता दिया जवाहिरी का ठिकाना, सालेह का बड़ा दावा

Published on

काबुल

अफगानिस्‍तान के पूर्व उपराष्‍ट्रपति अमरुल्‍ला सालेह ने कहा है कि पाकिस्‍तान ने डॉलर के बदले अमेरिका को अल कायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी के बारे में जानकारी दी। इससे पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने पूरी दुनिया को बताया था कि रविवार को काबुल में हुई एक ड्रोन स्‍ट्राइक में ओसामा बिन लादेन के बाद नंबर दो जवाहिरी को ढेर कर दिया गया है। सालेह ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया तो दी ही साथ ही साथ भारतीय म‍ीडिया के साथ बातचीत में भी इसे दोहराया। जवाहिरी 9/11 का मास्‍टरमाइंड था और उसके खत्‍म होने के बाद बाइडेन ने कहा कि अब इंसाफ हो गया है। सालेह से पहले पाकिस्‍तान के रोल पर कई विशेषज्ञों ने सवाल उठाए थे।

कर्ज के बदले जवाहिरी
सालेह के मुताबिक लादेन को भी पाकिस्‍तान में इसी तरह से अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था। जवाहिरी को भी पहले पाकिस्‍तान के आर्मी जनरल हेडक्‍वार्टर से काबुल लाया गया। उन्‍होंने कहा, ‘अगर शम्‍सी एयरबेस के लिए कोई कीमत दी गई थी तो फिर उसे जिसने मारा है उसे सलाम है।’ उसके बाद उन्‍होंने कहा कि आपको कड़‍ियों को जोड़ने की जरूरत है। सालेह ने कहा कि क्‍या पाकिस्‍तान ने जवाहिरी को आईएमएफ कर्ज की कीमत के बदले अमेरिका को सौंप दिया? सालेह ने आशंका जताई कि इस्‍लामाबाद ने अच्‍छी-खासी डील की है और उसे इसके बदले कई अरबों डॉलर मिले हैं।

सालेह इस समय अफगानिस्‍तान की पूर्व सरकार के अकेले प्रति‍निधि हैं जो देश में मौजूद हैं। उन्‍होंने कहा कि पाक ने हमेशा से ही तालिबान के साथ संबंध बरकरार रखे हैं। ऐसे में काबुल में जो कुछ भी हुआ है उसके पीछे पाकिस्‍तान का हाथ है। पाकिस्‍तान ने तालिबान को ताकतवर किया है। उन्‍होंने कहा कि कि उन्‍हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि पाक आर्मी चीफ जनरल बाजवा और आईएमएम के अधिकारियों के बीच क्‍या बात हुई लेकिन इस पूरे घटनाक्रम की टाइमिंग चौंकाने वाली बात है।

पाकिस्‍तान में सुरक्षित था जवाहिरी
सालेह का कहना है कि जवाहिरी, पाकिस्‍तान में देश की सुरक्षा में था। पाकिस्‍तान ने हमेशा से अफगानिस्‍तान की स्थिति का भी फायदा उठाने की कोशिश की है। पाक हमेशा से ही आर्थिक मदद के लिए अमेरिका पर निर्भर रहा है। उन्‍होंने दावा किया जवाहिरी को जिस मिशन के तहत ढेर किया है, उसमें तालिबान, हक्‍कानी, आईएसआई और अमेरिका के बीच पर्दे के बीच काफी कुछ हुआ है। पाकिस्‍तान ने भी इसमें काफी मदद की है ताकि जवाहिरी को मारा जा सके। सालेह ने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन जिस तरह से तालिबान पर नरम रवैया रखते हैं, वो भी इसमें बारे में काफी कुछ कह जाता है।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक इस साल जवाहिरी की लोकेशन के बारे में सीआईएस को जानकारी मिली थी। पिछले कुछ माह में सीआईए का विश्‍वास गहरा गया कि आतंकी काबुल के इसी घर में रह रहा है। जवाहिरी घर से बाहर नहीं निकलता था। सीआईए के रीपर ड्रोन ने 2 हेलफायर मिसाइल की मदद से जवाहिरी को ढेर किया। अधिकारी बता रहे हैं कि ताल‍िबान के नेताओं को ये बात मालूम थी कि जवाहिरी इसी घर में है। इस ऑपरेशन में एक भी आम नागर‍िक नहीं मारा गया है

Latest articles

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

एलपीजी संकट के बीच भोपाल में बड़ी कार्रवाई: 36 सिलेंडर जब्त, अवैध रीफिलिंग और घरेलू गैस के दुरुपयोग का खुलासा

भोपाल राजधानी में एलपीजी संकट के बीच खाद्य विभाग ने शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई करते...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...