22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यUP पीसीएस प्री रिजल्ट रद्द होने से भर्ती पर मंडराया संकट, चल...

UP पीसीएस प्री रिजल्ट रद्द होने से भर्ती पर मंडराया संकट, चल रही है इंटरव्‍यू की प्रक्रिया

Published on

प्रयागराज

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट को रद्द कर दिया है। संशोधित रिजल्ट जारी करने के लिए कोर्ट ने लोक सेवा आयोग को 1 माह का समय दिया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित किया जा चुका है और इंटरव्यू भी आखिरी दौर में है, लेकिन अब पूरी भर्ती पर ही संकट के बादल घर गए हैं।

दरअसल हाई कोर्ट ने पूर्व सैनिकों की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए लोक सेवा आयोग को आदेश दिया कि पूर्व सैनिकों को 5 फीसदी आरक्षण का लाभ देते हुए नये सिरे से परीक्षा परिणाम घोषित किया जाये। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 व मुख्य परीक्षा होने के बाद अब इंटरव्‍यू हो रहा है। ऐसे में नए सिरे से संशोधित रिजल्ट बनाना लोक सेवा आयोग के लिए एक बड़ी चुनौती है।

23 से 27 मार्च तक हुई थी परीक्षा
प्री परीक्षा में 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी बैठे थे। आयोग ने इसी साल 23 से 27 मार्च तक पीसीएस-2021 की मुख्य परीक्षा आयोजित की और 1285 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया। यह परीक्षा 23 से 27 मार्च तक प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी।

अभ्यर्थियों के लिए संकट
पीसीएस के 678 में से 55 पदों पर चयन लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर होना है, जबकि बाकी 623 पदों पर इंटरव्यू के आधार पर चयन होना है। इंटरव्यू की प्रक्रिया 21 जुलाई को शुरू हुई थी और पांच अगस्त को पूरी होनी है। इंटरव्यू में शामिल हो चुके या शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी अब असमंजस की स्थिति में हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...