30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यUP: एंबुलेंस नहीं मिली तो कंधे पर बेटे का शव लेकर लौटी...

UP: एंबुलेंस नहीं मिली तो कंधे पर बेटे का शव लेकर लौटी महिला, जांच के आदेश

Published on

कुशीनगर,

कुशीनगर में एम्बुलेंस न मिलने पर अपने मृत बच्चे का शव कंधे पर लेकर अस्पताल से बाहर निकल रही महिला का वीडियो वायरल है. बताया जा रहा है कि मृत बच्चे को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिला, इस वजह से महिला अपने कंधे पर लेकर गई.

मामला कुशीनगर के तमकुहीराज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है. तमकुहीराज में रहने वाले वहाब अंसारी का 5 वर्षीय पुत्र खेलते समय करेंट की चपेट में आ गया. घर मे मौजूद बच्चे की मां ने आनन-फानन में बच्चे को सरकारी अस्पताल लेकर गयी. डॉक्टर ने जब बच्चे को देखा तो बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है.

अपने बच्चे की मौत सुनने के बाद बदहवास मां से अस्पताल के कर्मचारियों बच्चे का शव घर ले जाने के लिए कहा. इसके बाद वह कंधे पर ही बच्चे को लादकर अस्पताल से निकली. बताया जा रहा है कि शव ले जाने के लिए कोई एंबुलेंस नहीं था. इसके बाद महिला अपने बच्चे का शव बाइक पर ले गई.

उत्तर प्रदेश में इसके पहले भी एम्बुलेंस न मिल पाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है, लेकिन सरकार अब तक इस तरह की लापरवाही पर अंकुश नहीं लगा पायी है. जिले के जिम्मेदार इस तरह की घटना की जवाबदेही से अपना मुंह मोड़ लेते है और सिर्फ रटा-रटाया बयान देते हैं कि मामले की जांच कराई जाएगी, दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी.

इस पूरे मामले पर तमकुहीराज के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने जहां सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर निरंकुश होने का आरोप लगाया. तो वहीं जब मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले बच्चे की मौत हो चुकी थी, एम्बुलेंस मौके पर क्यों नही थी? इसकी जांच कराई जा रही है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...