19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यजिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Published on

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की मजबूत नींव है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी नीतियों के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। राजस्थान विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जिला घरेलू उत्पाद अनुमान विषय पर आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले की आर्थिक गतिविधियों, उत्पादन क्षमता और विकास की दिशा का सही आकलन जिला घरेलू उत्पाद के माध्यम से किया जा सकता है। इससे स्थानीय आवश्यकताओं और संभावनाओं के अनुरूप योजनाएं तैयार करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक जिले की विशिष्टताओं, संसाधनों और आर्थिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए विकास की रणनीति पर कार्य कर रही है। जिला आधारित विकास मॉडल से क्षेत्रीय असंतुलन कम होगा तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला घरेलू उत्पाद के आंकड़ों का वैज्ञानिक और तथ्यात्मक विश्लेषण कर विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कृषि, उद्योग, पर्यटन, सेवा क्षेत्र और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देकर जिलों की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के सुशासन, निवेश प्रोत्साहन, आधारभूत संरचना विकास और रोजगार सृजन संबंधी प्रयासों से राजस्थान की अर्थव्यवस्था और अधिक सशक्त होगी तथा विकसित राजस्थान के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

ई-अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों ने उठाए सवाल, स्थानांतरण नीति में 90 प्रतिशत उपस्थिति की शर्त पर पुनर्विचार की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के साथ कथित तौर पर दोहरा...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...