14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगर्लफ्रेंड के घर गए युवक की 'सेक्स मैराथन' के दौरान हुई मौत!

गर्लफ्रेंड के घर गए युवक की ‘सेक्स मैराथन’ के दौरान हुई मौत!

Published on

नई दिल्ली,

एक घंटे के ‘सेक्स मैराथन’ के दौरान 47 साल के एक शख्स की मौत की घटना सामने आई है. दरअसल, शख्स को गर्लफ्रेंड ने अपने घर बुलाया था. डिनर के बाद गर्लफ्रेंड के साथ शख्स रोमांटिक पल एन्जॉय कर रहा था.पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, सेक्स के दौरान ही शख्स को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. इसके बाद वह बेहोश हो गया. शख्स का नाम डगलस फंडी मुथुरी बताया जा रहा है.

मामला केन्या की राजधानी नैरोबी का है. शख्स की बेहोशी की खबर मिलने के बाद जब अधिकारी वहां पहुंचे तो उन लोगों ने डगलस को मृत पाया. मौत के बाद डगलस के पॉकेट से Furosemide (हाई ब्लड प्रेशर की दवाई) और Viagra मिला.नैरोबी न्यूज के मुताबिक, नजिरु पुलिस स्टेशन में फाइल रिपोर्ट में बताया गया है कि गर्लफ्रेंड निकेरा वांगेची ने मुथुरी को अपने घर पर बुलाया था. दोनों की सगाई हो चुकी थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, खाने के बाद कपल जब रोमांटिक पल एन्जॉय कर रहा था तो उसे सांस लेने में दिक्कत आई और वह बेहोश हो गया.घटना के बाद इमरजेंसी सर्विस की टीम जब वहां पहुंची तो डगलस सोफे पर मृत पड़े थे. इसके बाद उनका पॉकेट चेक किया गया तो उसमें से एक लिफाफा निकला. इसमें दोनों दवाइयां थीं.पुलिस ने बताया कि डेड बॉडी पर कोई चोट के निशान नहीं थे. उनकी मौत के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है. अब डगलस का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

इससे पहले, दो दिनों पहले ही, मिगोरी में 52 साल के एक शख्स की मौत के बाद पुलिस ने उनकी 24 साल की महिला लवर को गिरफ्तार कर लिया था. शख्स की डेड बॉडी होटल के एक कमरे में मिली थी. जिसे उन्होंने महिला के साथ समय बिताने के लिए बुक किया था. हालांकि, शख्स की मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया.

Latest articles

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

एलपीजी संकट के बीच भोपाल में बड़ी कार्रवाई: 36 सिलेंडर जब्त, अवैध रीफिलिंग और घरेलू गैस के दुरुपयोग का खुलासा

भोपाल राजधानी में एलपीजी संकट के बीच खाद्य विभाग ने शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई करते...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...