26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यवाराणसी के नमो घाट घूमने के लिए जेब करनी पड़ेगी ढीली, कमिश्रर...

वाराणसी के नमो घाट घूमने के लिए जेब करनी पड़ेगी ढीली, कमिश्रर का आदेश बेअसर

Published on

वाराणसी,

वाराणसी के नमो घाट पर टहलने के लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी. दरअसल, नमो घाट पर बड़ी संख्या में सैलानियों को आते देख वाराणसी स्मार्ट सिटी ने 10 रुपये का टिकट लगा दिया है. इसके साथ ही बुधवार को पार्किंग शुल्क चार्ज की भी शुरुआत कर दी गयी. आदेश आने के बाद काशीवासियों की ओऱ से आपत्तियां जताई जाने लगी हैं.

नमो घाट पर जाने वालों के भारी विरोध व नाराजगी को देखते हुए मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने आदेश को रद्द कर दिया. उन्होंने कहा कि गंगा में पानी अधिक होने की वजह से लोगों को फिलहाल तटवर्ती इलाकों में नहीं जाने का अनुरोध किया जा रहा है, अभी टिकट की कोई व्यवस्था लागू नहीं की जाएगी. इसके बावजूद भी टिकट संचालन बदस्तूर जारी है.

टिकट चार्ज को लेकर लोगों में काफी निराशा देखने को मिल रही है. वही स्मार्ट सिटी के पीआरओ का साफ तौर पर कहना था कि इस तरह की शुरुआत घाट के मेंटेनेंस को देखते हुए की गई है, यहां काफी लोग आते हैं, जिनमें कई लोग ऐसे होते हैं जो घाट के साथ छेड़छाड़ करते हैं, उस लिहाज से टिकट लगाने की शुरुआत की गई है.

गौरतलब है कि साल 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी ने नमो घाट का उद्घाटन किया था. नमो घाट को दो चरणों में बनाया गया है. सूर्य नमस्कार को समर्पित इस घाट को बनाने में 34 करोड़ की लागत आई है. नमो घाट करीब आधा किलोमीटर लंबा है, जहां मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल को प्रमोट किया गया है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...