21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनैंसी पेलोसी पागल हैं, हमेशा देश के लिए मुसीबत पैदा करती हैं...ताइवान...

नैंसी पेलोसी पागल हैं, हमेशा देश के लिए मुसीबत पैदा करती हैं…ताइवान तनाव पर क्‍या बोल गए डोनाल्‍ड ट्रंप

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने स्‍पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर टिप्‍पणी की है। मंगलवार को उन्‍होंने इस यात्रा के बहाने पेलोसी पर प्रहार जारी रखा। पेलोसी की इस ताइवान यात्रा के बाद चीन भड़का हुआ है। जहां रिपब्लिकन पार्टी के दूसरे नेता पेलोसी का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं ट्र्ंप ने उनके इस कदम को पागलपन करार दिया है। ट्रंप ने अपनी सोशल मी‍डिया साइट ट्रूथ सोशल पर इस दौरे को लेकर प्रतिक्रिया दी।

नैंसी को कहा पागल
ट्रंप ने लिखा, ‘ये पागल नैंसी पेलोसी ताइवान में क्‍या कर रही है। ये हमेशा मुश्किल पैदा करती हैं। ये कुछ भी ठीक से नहीं कर पाईं। इनसे दो बार के महाभियोग प्रयास भी ढंग से नहीं हो पाए थे।’ पेलोसी मंगलवार को रात 10 बजकर 30 मिनट पर ताइवान पहुंची थीं। वो 25 साल बाद अमेरिका की पहली ऐसी स्‍पीकर हैं जो ताइवान के दौरे पर गईं। ट्रंप और पेलोसी की कभी एक दूसरे से नहीं बनी थी।

ट्रंप, अमेरिका के इतिहास के पहले ऐसे राष्‍ट्रपति थे जिनके खिलाफ दो बार महाभियोग लाया गया था। रिपब्लिकन पार्टी ने हमेशा ही पेलोसी का विरोध किया है लेकिन वो उनकी इस यात्रा के समर्थन में खड़े नजर आए। सीनेट की माइनॉरिटी लीडर मिच मैककॉनेल के साथ 25 और सीनेट रिपब्लिकंस ने उस बयान पर साइन किए हैं जिसमें ताइवान यात्रा को लेकर पेलोसी की तारीफ की गई है। ट्रंप की टिप्‍पणी पर अभी तक पेलोसी के प्रवक्‍ता ने कोई जवाब नहीं दिया है।

पेलोसी चीन की धमकियों को नजरअंदाज करती हुईं, ताइवान पहुंच गईं और उन्‍होंने वहां की संसद को भी संबोधित कर डाला। जिस तरह से शॉन्‍गशन एयरपोर्ट पर पेलोसी का स्‍वागत किया गया, वो चीन का खून जलाने वाला था। बुधवार को पेलोसी ने जिनपिंग को ताइवान की संसद से साफ संदेश दिया कि अमेरिका ने 43 साल पहले ताइवान के साथ खड़े रहने का जो वादा किया था, वो उस पर आज भी अडिग है।

संसद को संबोधित करने से पहले पेलोसी ने ट्वीट किया था। पेलोसी को ताइवान में सम्‍मानित किया जाने वाला है। पेलोसी ने भी ताइवान को आगे बढ़ने वाला लोकतंत्र करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि ताइवान ने दुनिया को वो उम्‍मीद, साहस और दृढ़ विश्‍वास दिया है जो चुनौतियों के बाद भी एक शांतिपूर्ण और समृद्ध देश बनाने के लिए जरूरी है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...