26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबीजेपी को सौ फीसदी, टीएमसी को चार गुना ज्यादा...ट्विटर पर क्यों ट्रोल...

बीजेपी को सौ फीसदी, टीएमसी को चार गुना ज्यादा…ट्विटर पर क्यों ट्रोल हुए ममता के नए मंत्री बाबुल

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने 3 अगस्त को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इस दौरान नौ मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। इनमें बाबुल सुप्रियो ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। पूर्व में बीजेपी के साथ जुड़े रहे बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसमें उन्होंने जहां एक बार टीएमसी और दीदी का शुक्रिया अदा किया है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी (BJP) पर खासा सवाल भी खड़े किए हैं। वहीं ये ट्वीट करने के बाद बाबुल खासा ट्रोल हो रहे हैं। ममता के मंत्रिमंडल का विस्तार ऐसे समय में हुआ है, जब बंगाल एसएससी घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के निलंबित मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया गया है, जिस मामले की जांच ईडी कर रही है।

बाबुल बोले, शुक्रिया दीदी विश्वास जताने के लिए धन्यवाद
पूर्व में बीजेपी के साथ रहे बाबुल सुप्रियो ने पद की शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी का शुक्रिया अदा किया है। सुप्रियो ने ट्वीट कर लिखा कि “बहुत-बहुत धन्यवाद… माननीय मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में मैं बंगाल के लोगों की बेहतरी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा।

‘बीजेपी भी नहीं लगा सकती आरोप’
ममता कैबिनेट में शामिल होने के बाद बाबुल सुप्रियो ने अपनी पुरानी पार्टी बीजेपी पर भी निशाना साधा है। सुप्रियो ने लिखा कि “याद रखना, मैं जो कुछ भी करता हूं उसके लिए मैं अपना योगदान देता हूं, इसलिए अगर मैंने बीजेपी के किया है तो उसके लिए सबूत की आवश्यकता नहीं है – आसनसोल ने मुझे स्वीकार किया…मेरे लिए यही मायने रखता है। मैं अपनी वर्तमान पार्टी टीएमसी के लिए चौबीस घंटे सातों दिन तत्पर हूं। याद रखें, बीजेपी ने भी कहा था कि वे मुझ पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते हैं।

ममता मंत्रिमंडल विस्तार में इन मंत्रियों ने ली शपथ
बाबुल सुप्रियो के अलावा राज्यपाल ला गणेशन की मौजूदगी में स्नेहासिस चक्रवर्ती, उदयन गुहा, प्रदीप मजूमदार और पार्थ भौमिक ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जबकि आदिवासी नेता बीरबाहा हांसदा और बिप्लब रॉय चौधरी ने स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री की शपथ ली। इसके साथ ही ताजमुल हुसैन और सत्यजीत बर्मन ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...