10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराजनीतिजो करना है कर लो, मुझे फर्क नहीं पड़ता... ED के ऐक्शन...

जो करना है कर लो, मुझे फर्क नहीं पड़ता… ED के ऐक्शन पर राहुल का मोदी सरकार को खुला चैलेंज

Published on

नई दिल्ली

नेशनल हेरल्ड मामले में ईडी की लगातार हो रही कार्रवाई से कांग्रेस आगबबूला है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी से कई दौर की पूछताछ के बाद अब नैशनल हेरल्ड बिल्डिंग में यंग इंडिया के कार्यालय को भी प्रवर्तन निदेशालय ने सील कर दिया है। इन सबके बाद गुरुवार यानि आज राहुल गांधी का अंदाज बिल्कुल अलग दिखा। चेहरे पर गुस्सा साफ दिख रहा था। मीडिया के सामने मोदी सरकार को खुला चैलेंज देते हुए राहुल ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी से डरने वाले नहीं हैं, वो जो करना चाहते हैं करलें। हमपर दवाब डालकर हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। पीएम मोदी और अमित शाह लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रहे हैं।

ईडी की कार्रवाई और राहुल का पीएम मोदी को चैलेंज
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज मीडिया के सामने मोदी सरकार को खुला चैलेंजस देते हुए कहा कि हम नरेंद्र मोदी से डरने वाले नहीं हैं, वो जो करना चाहते हैं करलें। हमपर दवाब डालकर हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम लोकतंत्र की रक्षा करते रहेंगे। मोदी और शाह लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रहे हैं। वह हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं। वह सोचते हैं कि हम पर थोड़ा सा दबाव डालकर हमें चुप करा लेंगे लेकिन हम चुप नहीं होने वाले हैं।

चैलेंज के पीछे की वजह जानिए
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पीएम मोदी को चैलेंज देने के पीछे की एकमात्र वजह नैशनल हेरल्ड केस में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई मानी जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने पहले नैशनल हेरल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी से कई दौर की पूछताछ की और उसके बाद नैशनल हेरल्ड की बिल्डिग में यंग इंडिया का दफ्तर सील कर दिया है। कांग्रेस ने हालांकि इसका विरोध किया लेकिन एजेंसी ने दफ्तर को अस्थाई रूप से सील कर दिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...