2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराजनीतिउपराष्ट्रपति चुनाव में किसका साथ देगी ओवैसी की AIMIM?किया यह बड़ा ऐलान

उपराष्ट्रपति चुनाव में किसका साथ देगी ओवैसी की AIMIM?किया यह बड़ा ऐलान

Published on

नई दिल्ली

उपराष्ट्रपति चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का समर्थन करेगी। पार्टी सांसद इम्तियाज जलील ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एआईएमआईएम की ओर से यह घोषणा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया शरद पवार के आवास पर हुई विपक्षी नेताओं के बैठक के तुरंत बाद की गई।

राजधानी दिल्ली में विपक्षी नेताओं की हुई इस बैठक मार्गरेट अल्वा भी मौजूद थीं। एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने कहा, हमने मार्गरेट अल्वा के नाम पर चर्चा की और फैसला किया कि पूरी एआईएमआईएम पार्टी उसका समर्थन करेगी, उनकी मदद करेगी और उसके साथ खड़ी होगी। वह एक महिला है और अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि से आती हैं। देश उन्हें देखकर खुश होगा, हम उसकी सफलता की कामना करते हैं।

अल्वा ने सभी से की अपील
इससे पहले आज, अल्वा ने सभी सांसदों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के लिए बिना किसी डर या राजनीतिक दबाव के मतदान करें। एक वीडियो संदेश में, उन्होंने दावा किया कि वह सबसे अच्छी उम्मीदवार हैं क्योंकि उनके पास अनुभव है और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर आम सहमति बनाने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करने के अलावा, कुर्सी से निष्पक्ष रूप से काम करेंगी।

6 अगस्त को होना है चुनाव
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को विपक्ष की उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को अपना समर्थन देने की घोषणा की। उपराष्ट्रपति का चुनाव 6 अगस्त को होना है क्योंकि मौजूदा एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

19 जुलाई को दाखिल किया है नामांकन
अल्वा ने 19 जुलाई को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। विपक्षी दलों ने 17 जुलाई को राजस्थान के पूर्व राज्यपाल को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने का फैसला किया। अल्वा को मैदान में उतारने का फैसला एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के आवास पर 17 पार्टियों के विपक्षी नेताओं की बैठक के बाद लिया गया।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...