13.9 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपाललाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी है। ग्वालियर जिले के भितरवार विधानसभा क्षेत्र स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में आयोजित भव्य ‘लाड़ली बहना सम्मेलन’ में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की बहनों के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। यह लाड़ली बहना योजना की 34वीं नियमित किस्त है। आर्थिक सहायता के साथ विकास का उपहार सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने न केवल आर्थिक सहायता जारी की, बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए 122 करोड़ रुपये की लागत वाले 54 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानती है और यह किस्त इसी दिशा में एक और मजबूत कदम है।

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, “सरकार का लक्ष्य केवल आर्थिक सहायता देना ही नहीं है, बल्कि योजना से जुड़ी महिलाओं को कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से भी जोड़ना है। हम चाहते हैं कि हमारी बहनें आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज की आर्थिक प्रगति में सक्रिय योगदान दें।” जून 2023 से अब तक का सफर उल्लेखनीय है कि ‘लाड़ली बहना योजना’ की शुरुआत जून 2023 में की गई थी। तब से लेकर फरवरी 2026 तक, सरकार द्वारा बिना किसी रुकावट के लगातार 34 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति उत्साह दिखाया।

Read Also :- भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...

पुराने शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी...