13.9 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपालतीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

Published on

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी राजपत्रित अधिकारी को सेवा से बर्खास्त किए जाने का मामला सामने आया है। पंजीयन विभाग के महानिरीक्षक (आईजी) ने सिंगरौली में पदस्थ सब-रजिस्ट्रार अशोक सिंह परिहार को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दो से अधिक संतान के आधार पर नौकरी नहीं जाने संबंधी घोषणा के महज 48 घंटे बाद सामने आई है।

विभागीय जांच में पाया गया कि शासकीय सेवा के दौरान परिहार की तीसरी संतान का जन्म 19 नवंबर 2003 को हुआ था, जो 10 मार्च 2000 की अधिसूचना के तहत लागू नियमों का उल्लंघन माना गया। जांच रिपोर्ट, जन्म संबंधी दस्तावेजों और कलेक्टर स्तर की संयुक्त जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आरोप सही पाए गए। परिहार ने अपने जवाब में नियम की जानकारी नहीं होने की बात कही थी, लेकिन विभाग ने इस तर्क को अस्वीकार करते हुए कहा कि वर्ष 1992 से शासकीय सेवा में रहने वाले अधिकारी के लिए नियमों की जानकारी नहीं होने का दावा स्वीकार्य नहीं है।

आदेश में आगर मालवा की शिक्षिका रहमत बानो मंसूरी और सीहोर जिले के शिक्षक हफीज बेग से जुड़े पूर्व मामलों का भी उल्लेख किया गया है। वहीं पंजीयन विभाग का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अभी तक कोई संशोधित शासकीय आदेश जारी नहीं हुआ है, इसलिए वर्तमान में प्रभावी नियमों के आधार पर कार्रवाई की गई है। हालांकि परिहार के पास विभागीय अपील और न्यायालय में चुनौती देने का विकल्प मौजूद है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम और मुख्यमंत्री की हालिया घोषणा को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

पुराने शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी...

बीयू का नाम बदलने के प्रस्ताव पर छात्रों की मिली-जुली राय, बोले- नाम नहीं, व्यवस्था बदलना जरूरी

भोपाल। बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी (बीयू) का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल यूनिवर्सिटी' करने के प्रस्ताव पर...