10.3 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराष्ट्रीयFB, इंस्टा पर 300 हिंदू समर्थकों के खाते हटा दिए, कंपनी पर...

FB, इंस्टा पर 300 हिंदू समर्थकों के खाते हटा दिए, कंपनी पर फिर पक्षपात का आरोप

Published on

नई दिल्ली

मेटा कंपनी की तिमाही रिपोर्ट गुरुवार को जारी की गई। इस रिपोर्ट के कुछ तथ्यों पर विवाद बढ़ता जा रहा है। पहले आपको यहां पर हम साफ कर दें कि मेटा कंपनी फेसबुक, इंस्टा और वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी है। इसकी तिमाही में बताया गया है कि उसने सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म से 300 अकाउंट्स को हटा दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये किसी न किसी तरह से समाज में गंदगी परोसने का काम कर रहे थे। इसमें खास बात ये है कि ये सारे अकाउंट हिंदू समर्थकों के हैं। इस रिपोर्ट के जारी होने के बाद कहा जा रहा है कि क्या मेटा कंपनी भी हिंदूफोबिया का शिकार हो रही है।

फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मालिक कंपनी मेटा ने 2022 की दूसरी तिमाही के लिए अपनी ‘एडवर्सेरियल थ्रेट रिपोर्ट’ जारी की। मेटा का इस मामले में कहना है कि इन अकाउंट्स से लोगों को टारगेट किया जा गया, परेशान करने या चुप कराने से इरादे से काम किया है। मेटार रिपोर्ट के पेज 12 पर कहा गया है कि 2022 की दूसरी तिमाही में हमने भारत में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लगभग 300 खातों के एक ब्रिगेडिंग नेटवर्क को हटा दिया, जो लोगों को बड़े पैमाने पर परेशान करने के लिए काम करता था। इन अकाउंट्स में एक्टिविस्ट, कॉमेडियन, अभिनेता और अन्य प्रभावशाली लोग शामिल हैं।

मेटा की पैरेंट कंपनी के डी-प्लेटफॉर्मिंग सिस्टम की मनमानी और अस्पष्टता पर सवाल उठाते हुए प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वम्पति ने ट्वीट किया कि भारत में फेसुबक खातों का इस तरह से बड़े पैमाने पर अकाउंट्स का डी-प्लेटफॉर्मिंग करना कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है। प्लेटफ़ॉर्म को हटाने या डी-प्लेटफ़ॉर्म करने की शक्तियों को चेक और जवाबदेही के साथ विनियमित किया जाना चाहिए। शशि शेखर ने न्यूज प्लेटफॉर्म फर्स्ट पोस्ट से बातचीत में कहा कि इन सभी प्लेटफॉर्मों के एडिटोरियल सामग्री की बात आती है तो जांच की आवश्यकता होती है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

एलएंडटी के पुनर्गठन और रणनीतिक बदलाव की मांग, विशेषज्ञ ने कंपनी को विभाजित करने का दिया सुझाव

नई दिल्ली/मुंबई। भारत की अग्रणी इंजीनियरिंग और बुनियादी ढांचा कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी)...

बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा- शाह के बुलावे पर दिल्ली गए यूसुफ पठान?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी बगावत अब और...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...