18.3 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeराजनीतिइस देश के काउंसलेट में नहीं पहुंचा पानी, LG बोले- केजरीवाल जी...

इस देश के काउंसलेट में नहीं पहुंचा पानी, LG बोले- केजरीवाल जी इससे छवि पर असर पड़ता है

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार और एलजी वीके सक्सेना के बीच तकरार का सिलसिला जारी है. मुद्दा कोई भी क्यों ना रहे, समय-समय पर दोनों के मतभेद साफ प्रकट हो जाते हैं. एक बार फिर एलजी की तरफ से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शिकायत की गई है. नाराजगी जताई गई है कि कुछ इलाकों में साफ पानी नहीं पहुंच रहा है और ऐसे मुद्दों की वजह से देश की छवि पर इसका असर पड़ता है.

एलजी ने अपने ट्वीट में लिखा है Consulate of Montenegro से ऐसी शिकायत मिली है कि कुछ इलाकों में पानी की काफी कमी है, वहां टैंकरों की भी कमी हो गई है, और जो पानी आ भी रहा है वो काफी गंदा है. मैंने CS को तुरंत इस मामले को सुलझाने के लिए कह दिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी नसीहत दी गई है कि वे ऐसे मामलों को सुलझाएं क्योंकि इसकी वजह से दुनिया में भारत की छवि प्रभावित होती है. अभी तक आम आदमी पार्टी के किसी प्रवक्ता या खुद सीएम केजरीवाल की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. लेकिन एलजी की तरफ से फिर सरकार को आईना दिखाना विवाद का नया विषय बन सकता है.

इससे पहले दिल्ली में एक्साइस ड्यूटी को लेकर सरकार द्वारा बनाए गए नए नियमों पर भी बवाल खड़ा हो गया था. कुछ बिंदुओं पर जब सवाल उठने लगे तो एलजी द्वारा सीधे जांच के आदेश दे दिए गए. इस वजह से केजरीवाल सरकार को अपने कदम पीछे खींचते हुए नए नियमों को वापस लेना पड़ गया था. इसी तरह जब मुख्यमंत्री को सिंगापुर दौरे पर जाना था, एलजी ने उन्हें उस दौरे की मंजूरी ही नहीं दी. साफ कहा गया कि मेयरों की बैठक में किसी सीएम का जाना सही उदाहरण पेश नहीं करता है. उस मुद्दे पर भी जमकर राजनीति देखने को मिली थी और लंबे समय तक बीजेपी बनाम आप के बीच जंग चलती रही.

Latest articles

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही पर बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ : सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान। बांसवाड़ा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय...

पंजाब में ‘आप’ ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, दो दिवसीय दौरे पर हलवारा पहुंचे केजरीवाल

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी से...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...