15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeखेलCWG: 'वह मेरा भाई...', नीरज के नहीं खेलने से दुखी हैं PAK...

CWG: ‘वह मेरा भाई…’, नीरज के नहीं खेलने से दुखी हैं PAK के अरशद नदीम

Published on

बर्मिंगम,

स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा चोट के चलते कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से बाहर हो गए थे. नीरज के बाहर होने से भारतीय फैन्स को झटका लगा था क्योंकि वह गोल्ड मेडल जीतने के तगड़े दावेदार थे. मौजूदा गेम्स में नीरज की कमी भारतीय फैन्स को तो खल ही रही है उनके प्रतिद्वंदी अरशद नदीम भी नीरज के बाहर होने से निराश हैं. पाकिस्तान के अरशद नदीम का कहना है कि उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की कमी महसूस होगी क्योंकि वे एक परिवार का हिस्सा हैं.

नीरज ने जीता था वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सिल्वर
नीरज ने पिछले महीने विश्व चैम्पियनशिप में 88.13 मीटर के थ्रो से ऐतिहासिक रजत पदक जीता था जिसमें अरशद पांचवें स्थान पर रहे थे, हालांकि वह फाइनल्स के लिये क्वालिफाई करने वाले पहले पाकिस्तानी बने थे. नीरज ने ग्रोइन इंजरी के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से हटने का फैसला किया. ऐसे में अरशद नदीन के ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स के साथ पोडियम पर रहने की उम्मीद है. पीटर्स स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार हैं जिन्होंने हाल में विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था.

अरशद ने पीटीआई से कहा, ‘नीरज मेरा भाई है. मुझे यहां उनकी कमी खल रही है. अल्लाह उन्हें स्वस्थ रखे और मुझे जल्द उनके साथ प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिले. अरशद और नीरज के बीच यह यह भाईचारा गुवाहाटी में हुए दक्षिण एशियाई खेलों में हिस्सा लेने के दौरान शुरू हुआ. चार साल पहले जब एशियाई खेलों में नीरज ने स्वर्ण पदक जीता तो अरशद ने कांस्य पदक प्राप्त किया था.

नीरज चोपड़ा अच्छे इंसान
अरशद ने कहा, वह अच्छे इंसान हैं. शुरू में आप थोड़ा रिजर्व रहते हो, लेकिन जब आप एक दूसरे को जानने लगते हो तो आप खुलने लगते हो. हमारे बीच बहुत अच्छी मित्रता है, मैं उम्मीद करता हूं कि वह भारत के लिए प्रदर्शन करना जारी रखे और मैं अपने देश के लिये अच्छा करता रहूं. हम दोनों ने प्रभावित किया है. हम एक परिवार की तरह हैं.

अरशद भी हैं चोट से परेशान
अरशद का विश्व चैम्पियनशिप में पांचवें स्थान पर रहना अच्छा प्रदर्शन कहा जा सकता है क्योंकि उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के बाद चोट से वापसी की है. पच्चीस साल के अरशद ने कहा, ‘टोक्यो ओलंपिक के बाद मैंने लंबे अंतराल के बाद विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया, मैं अपने खेल के बारे में अच्छा महसूस कर रहा हूं. मुझे अब भी कोहनी में चोट है और इसका उपचार चल रहा है. नीरज ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद स्टार बन चुके हैं जबकि अरशद को वहां तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...