18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यफारूक अब्दुल्ला नजरबंद? जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दावे को बताया बेबुनियाद-गलत खबरें फैलाई...

फारूक अब्दुल्ला नजरबंद? जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दावे को बताया बेबुनियाद-गलत खबरें फैलाई जा रहीं

Published on

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नैशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पीडीपी नेता को नजरबंद करने के दावे को गलत ठहराया। नैशनल कॉन्फ्रेंस की पार्टी मुख्यालय में एक बैठक की अगुवाई के बाद फारूक अब्दुल्ला को नजरबंद करने की बात कही गई थी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक फर्जी खबर प्रसारित हो रही है कि नैशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के कुछ नेताओं को गुपकर रोड पर नजरबंद किया गया है। यह खबर पूरी तरह बेबुनियाद है।

पुलिस प्रवक्ता नैशनल कॉन्फ्रेंस और इसके उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के फारूक अब्दुल्ला को नजरबंद किए जाने के दावे पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर सीट से सांसद हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘यह खबर पूरी तरह से निराधार है। सुरक्षा संबंधी कुछ सूचनाओं के मद्देनजर कुछ जगहों पर गुपकार रोड पर अतिरिक्त कर्मी तैनात हैं।’

‘शालीमार इलाके में हजरतबल दरगाह का दौरा’
अधिकारी ने कहा, ‘महबूबा मुफ्ती ने दोपहर के समय अपने पार्टी मुख्यालय का दौरा किया और डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने दोपहर में शालीमार इलाके में हजरतबल दरगाह का दौरा किया। मीडिया मित्रों को सलाह दी जाती है कि खबरें प्रसारित करने से पहले अधिकारियों से समाचार सत्यापित कर लें। जेकेपी एक पेशेवर पुलिस बल है।’

इससे पहले, नैशनल कांफ्रेंस ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘फारूक अब्दुल्ला को नवाई-सुभा से लौटने के बाद नजरबंद कर दिया गया है, जहां उन्होंने पहले एक बैठक की अध्यक्षता की थी और कहा था, ‘हम अपने उन अधिकारों के लिए शांतिपूर्वक लड़ेंगे, जो 5 अगस्त 2019 को हमसे अवैध रूप से, असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक रूप से छीन लिए गए थे।’

अब्दुल्ला और मुफ्ती के आवास की फोटो शेयर की
पार्टी प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘पार्टी मुख्यालय में एक बैठक की अगुवाई के बाद लौटे फारूक अब्दुल्ला को नजरबंद किया गया है।’ हालांकि, पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादी हमले की आशंका के मद्देनजर गुपकर रोड के कुछ स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने अब्दुल्ला और मुफ्ती के आवासों के बाहर की ताजा तस्वीरें भी पोस्ट कीं जिनमें सुरक्षा वाहनों की कोई मौजूदगी नहीं दिख रही है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...