21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहोटल रूम में मृत मिले ताइवान के वरिष्‍ठ रक्षा अधिकारी, मिसाइल प्रोजेक्‍ट्स...

होटल रूम में मृत मिले ताइवान के वरिष्‍ठ रक्षा अधिकारी, मिसाइल प्रोजेक्‍ट्स की निगरानी का था जिम्‍मा

Published on

ताइपे

ताइवान के रक्षा मंत्रालय की रिसर्च एंड डेवलेपमेंट यूनिट के डेप्युटी हेड शनिवार सुबह एक होटल के कमरे में मृत पाए गए हैं। ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। सैन्य स्वामित्व वाले नेशनल चुंग-शान इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के उप प्रमुख ओ यांग ली-हिंग की दक्षिणी ताइवान में एक होटल के कमरे में मौत हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि 57 साल के ओ यांग की मौत का कारण हार्ट अटैक था और ‘घुसपैठ’ के कोई निशान नहीं पाए गए हैं।

सीएनए के मुताबिक उनके परिवार ने कहा कि उन्हें हार्ट की बीमारी थी। ओ यांग देश के दक्षिणी प्रांत पिंगटुंग में एक बिजनस ट्रिप पर गए थे। उन्होंने मिसाइल प्रोडक्शन प्रोजेक्ट्स की निगरानी के लिए इस साल की शुरुआत में पद ग्रहण किया था। सेना की संस्था इस साल अपनी वार्षिक मिसाइल उत्पादन क्षमता को दोगुना से अधिक, 500 के करीब, करने के लिए काम कर रही है। द्वीप इस वक्त चीन की ओर से धमकियों और सैन्य खतरे का सामना कर रहा है।

जापान के इलाके में गिरीं चीन की मिसाइलें
ताइवानी रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी की आकस्मिक मौत इसलिए चर्चा में है क्योंकि देश की सेना इस वक्त अलर्ट मोड में है। पड़ोसी देश चीन ताइवान को घेरकर अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास कर रहा है। गुरुवार को चीन की तरफ से दागी गईं पांच बैलिस्टिक मिसाइलें जापान के इलाके में भी गिरीं। जापान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए चीन की कार्रवाई की निंदा की। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को कहा कि ताइवान को लक्षित करके चीन की ओर से किया जा रहा सैन्य अभ्यास और जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में मिसाइलों का गिरना ‘उकसावे’ का प्रतीक है और चीन को अपने कदम वापस खींचने चाहिए।

उकसावे की कार्रवाई नहीं थी पेलोसी की यात्रा
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से खफा चीन ने सैन्य अभ्यास शुरू किया है। चीन स्वशासित द्वीप ताइवान को अपना हिस्सा होने का दावा करता है। ब्लिंकन ने कहा, ‘मैंने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि हमने सार्वजनिक तौर पर और प्रत्यक्ष तौर पर चीनी विदेश मंत्री के साथ हाल के दिनों में कहा है कि उन्हें (पेलोसी की) यात्रा को युद्ध और उकसावे की कार्रवाई के तौर पर नहीं देखना चाहिए, क्योंकि उन्होंने जो कुछ किया है उसे न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता। मैंने इस तरह की (सैन्य) कार्रवाई समाप्त करने का आग्रह किया है।’

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...