21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यबिजनौर के मंदिर में महंत की पीट पीटकर हत्‍या, सिर पर मिले...

बिजनौर के मंदिर में महंत की पीट पीटकर हत्‍या, सिर पर मिले चोट के निशान

Published on

बिजनौर

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जिले से एक खौफनाक खबर सामने आई है। बदमाशों ने एक पुजारी को पीट-पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को इस मामले में अभी कोई भी तहरीर नहीं दी गई है।

बिजनौर के शेरकोट हाईवे-74 स्थित मनोकामना मंदिर है। यहां पर शुक्रवार देर रात पुजारी बेगराज (62) की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पुजारी काफी समय से मंदिर में रह रहे थे। हत्या के सभी मामलों पर जांच की जा रही है। मंदिर में कौन-कौन आता था और कितनी देर रुकने के बाद मंदिर से बाहर जाता था।

एसपी ने बताया की पुजारी के सिर में चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि पुजारी के सिर पर हमला कर उनकी हत्या की गई है। घटनास्थल पर पुलिस के अलावा सर्विलांस और फोरेंसिक टीम ने जांच की है। उन्होंने जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...