5.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedमेरा 50 लाख रुपये का लोन है, आरबीआई के कदम के बाद...

मेरा 50 लाख रुपये का लोन है, आरबीआई के कदम के बाद कितनी बढ़ जाएगी EMI?

Published on

नई दिल्‍ली

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को बैंकों के लिए अपनी ब्याज दरों में आधा फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। मई के बाद से यह लगातार तीसरी बढ़ोतरी है। तब से अब तक 140 बेसिस पॉइंट्स (1.4 फीसदी) की बढ़ोतरी हो चुकी है। अब आम बैंक इसी के मुताबिक लोन और फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर बढ़ा सकते हैं। तीन महीनों में रेपो रेट में 1.4 फीसदी की बढ़ोतरी का असर संभावित घर खरीदारों पर सीधा पड़ेगा। मौजूदा ग्राहकों को भी इसकी मार झेलनी पड़ेगी। आरबीआई की ओर से ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी के बाद उसी तर्ज पर बैंक भी ब्‍याज दर बढ़ाते रहे हैं। आरबीआई के कदम के बाद होम लोन पुराना है तो उसे चुकाने की अवधि बढ़ जाएगी। मान लें कि 50 लाख रुपये का लोन 20 साल के लिए है। ब्याज दर 7.65 फीसदी की जगह 8.15 फीसदी हो जाए तो लोन 2 साल बढ़ जाएगा और 10 लाख 14 हजार रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। नया होम लेना है तो पहले से ज्यादा ईएमआई बनेगी। यानी 40,739 रुपये की जगह 42,289 रुपये देने होंगे। आइए, यहां अलग-अलग स्थितियों में समझते हैं कि ब्‍याज दरों के बढ़ने से कैसे असर पड़ता है।

अगर 50 लाख रुपये का लोन है तो…
मान लेते हैं कि आपने 50 लाख रुपये का लोन 20 साल के लिए लिया है। इस पर सालाना 8 फीसदी की दर से ब्याज लगता है। अभी आपकी मासिक किस्‍त यानी ईएमआई 41,822 रुपये है। रेपो रेट में इजाफा होने के बाद यह रकम बढ़कर 43,391 रुपये हो जाएगी। इस तरह इसमें 1,569 रुपये की बढ़ोतरी होगी। यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि आपका बैंक कितनी बढ़ोतरी करता है। इसके अलावा ब्याज अभी 50.37 लाख रुपये है। यह बाद में 54.13 लाख रुपये हो जाएगा। इसमें 3,76,000 रुपये का इजाफा होगा। इसी तरह ब्‍याज की दर 6.6 फीसदी है तो ईएमआई 37,574 रुपये हो जाएगी।

अगर 20 लाख रुपये का लोन है तो…
अब मान लेते हैं कि आपने 20 साल के लिए 20 लाख रुपये का लोन लिया है। इस पर ब्‍याज की दर 8 फीसदी है। उस स्थिति में आपकी ईएमआई अभी 16,729 रुपये है। आरबीआई के अनुसार रेपो रेट बढ़ने के बाद ईएमआई 17,356 रुपये हो जाएगी। पहले कुल ब्याज 20.14 लाख रुपये था। अब यह बढ़कर 21.65 लाख रुपये हो जाएगा।

अगर 30 लाख रुपये का लोन है तो…
30 लाख रुपये का लोन 8.5 फीसदी ब्‍याज (सालाना) पर लिया गया है और अवधि समान है तो ईएमआई बढ़कर 26,035 हो जाएगी। 8 फीसदी पर यह बढ़कर 25,093 रुपये हो जाएगी। 6.6 फीसदी है तो यह 22,544 रुपये होगी।

अगर 1 करोड़ रुपये का लोन है तो…
लोन की रकम 1 करोड़ रुपये है और अवधि 20 साल है। उस स्थिति में 8.5 फीसदी की ब्‍याज दर पर ईएमआई बढ़कर 86,782 रुपये हो जाएगी जो अभी 83,864 रुपये होगी। 8 फीसदी पर यह 83,644 रुपये हो जाएगी। 6.6 फीसदी पर लोन है तो ईएमआई बढ़कर 75,147 रुपये होगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...