7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयताइवान पर चीनी हैकर्स का हमला, 10 घंटे तक दिखता रहा चीन...

ताइवान पर चीनी हैकर्स का हमला, 10 घंटे तक दिखता रहा चीन का झंडा

Published on

नई दिल्ली,

ताइवान और चीन में चल रही तनातनी अब रियल वर्ल्ड से साइबर वर्ल्ड में एंटर कर चुकी है. रूस यूक्रेन युद्ध की तरह ही यहां भी साइबर अटैक और हैकिंग के मामले धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं. चीनी हैकर्स ने ताइवान की सरकारी वेबसाइट्स को हैक कर लिया. हैकर्स ने एक दो नहीं बल्कि ताइवान की कई सरकारी वेबसाइट्स को टार्गेट किया है.

इसकी जानकारी ताइवान न्यूज ने दी है. इन वेबसाइट्स पर चीनी झंडा नजर आ रहा है. साइबर वर्ल्ड की तरह ही चीन ने ताइवान की वास्तविक दुनिया में भी घेराबंदी कर रखी है. अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे की वजह से चीन भड़का हुआ है और लगातार ताइवान को डराने की कोशिश कर रहा है. इसके लिए चीन में ताइवान के आसपास फायर ड्रिल शुरू कर दी है.

10 घंटे तक ताइवान की सरकारी वेबसाइट हैक
ताइवान सरकार की एक वेबसाइट पर तो लगभग 10 घंटे तक चीनी झंडे की तस्वीर लगी रही. शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक ताइवान की सरकारी वेबसाइट पर चीन का झंडा दिखता रहा. चीन हर तरफ से ताइवान की घेराबंदी करने में जुट गया है. जहां साइबर वर्ल्ड में हैकर्स ताइवान को टार्गेट कर रहे हैं. वहीं रियल वर्ल्ड में चीन ने फायर ड्रिल शुरू कर दी है. व्यापार क्षेत्र में भी ताइवान को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

चीन ने सख्त किए नियम, ऐपल ने सप्लायर्स को चेताया
ताइवान से चीन आने वाले शिपमेंट्स को रिव्यू और कस्टम जांच के नाम पर रोका जा रहा है. दिग्गज अमेरिकी कंपनी ऐपल ने इस संबंध में अपने सप्लायर्स को चेताया है.गुरुवार को Made In Taiwan का लेबल लगे होने की वजह से ऐपल के सप्लायर Pegatron का शिपमेंट रिव्यू के लिए भेज दिया गया. हालांकि, इस बारे में ऐपल ने कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है.

सूत्रों की हवाले से आ रही खबरों की मानें तो किसी इंपोर्टेड डिक्लेरेशन फॉर्म, डॉक्यूमेंट या कार्टन पर ‘Made In Taiwan’ का लेबल होने पर शिपमेंट को कस्टम जांच का सामना करना पड़ रहा है.यहां तक की नियमों के उल्लंघन पर 4000 युआन (लगभग 47 हजार रुपये) का जुर्माना लग रहा है. इसके अलावा शिपमेंट रिजेक्ट भी हो सकता है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...