17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभेल न्यूज़जम्बूरी मैदान में होने वाली श्रीराम कथा के लिए ध्वजारोहण और भूमिपूजन

जम्बूरी मैदान में होने वाली श्रीराम कथा के लिए ध्वजारोहण और भूमिपूजन

Published on

भोपाल

भेल क्षेत्र के खजूरीकला रोड स्थित एसओएस बालग्राम के पास जम्बूरी मैदान पर 25 नवम्बर से संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जन मानस की सुख समृद्धि, यश, कीर्ति व वैभव प्राप्ति के निमित्त श्रीराम कथा के लिए रविवार सुबह 11 बजे तीन देवियों, महाकाली, महालक्ष्मी व महासरस्वती के साथ ही साधु-संतों की मौजूदगी में भूमिपूजन और ध्वजारोहण किया गया।

गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेश दास महाराज ने मंत्रोच्चार व राम नाम कीर्तन के साथ अपने विचार रखते हुए कहा कि हम सभी को संगठित रहना चाहिए। आज संगठित नहीं हुए तो आने वाला समय कष्टदायक होगा। बालीपुर धाम के आचार्य देवीशंकर पांडेय, राम जानकी मंदिर के महंत रामपाल ने भी अपनी बात रखते हुए आशीर्वचन कहे। समिति के उपाध्यक्ष हरीश बाथवी ने बताया कि कथा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 25 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक मुरलीधर महाराज द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा की जाएगी।

कथा में मुख्य यजमान एएल सिंह और मुकेश शर्मा हैं। कथा का आयोजन सकल समाज वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष रमेश रघुवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष हीरालाल गुर्जर, महासचिव ललित कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष मिथलेश गौर, एसएस रघुवंशी, बलवंत रघुवंशी, विजय कुमार माहेश्वरी, संतोष मालवीय, अनिल मालवीय, वसंत कुमार, विजय सिंह कठैत, रमन तिवारी, सुनील महाले, मनोज विश्वकर्मा, विनोद विशे, उपमा मिश्रा, बबीता नंदमेहर, सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Latest articles

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...

नगर निगम की नई बिल्डिंग में लिफ्ट में फंसी महिला, 20 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम के नवनिर्मित मुख्यालय भवन में सुरक्षा इंतजामों...

भोपाल में जल संकट: भरपूर पानी के बावजूद बूंद-बूंद को तरसे शहरवासी

भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल में भरपूर जलस्रोत होने के बावजूद नगर निगम लोगों...

More like this

रेणुका मिश्रा बनीं नई मुख्य सतर्कता अधिकारी, सीधे सीएमडी को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनी भारत हेवी...

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

चिकित्सा सलाहकार समिति की बैठक में कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

भोपाल। नर्मदा गेस्ट हाउस में चिकित्सा सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई,...