18.1 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभेल न्यूज़चिकित्सा सलाहकार समिति की बैठक में कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई...

चिकित्सा सलाहकार समिति की बैठक में कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

Published on

भोपाल। नर्मदा गेस्ट हाउस में चिकित्सा सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें कर्मचारियों की चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और उनके सरलीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में ऐबू यूनियन प्रतिनिधियों ने मांग रखी कि नई इम्पैनलमेंट व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को चिकित्सीय परामर्श के लिए अस्पताल भेजते समय जारी किए जाने वाले ‘रेफरल लेटर’ को केवल एक बार के उपयोग तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे संबंधित रोग के संपूर्ण उपचार और फॉलोअप अवधि तक के लिए वैध माना जाए।

उन्होंने वर्तमान व्यवस्था की कमियों को रेखांकित करते हुए कहा कि हर बार फॉलोअप के लिए नया रेफरल लेटर अनिवार्य होने से कर्मचारियों को बार-बार कार्यालय और अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं। इससे न केवल कर्मचारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है, बल्कि कई मामलों में संबंधित अस्पताल को दोबारा परामर्श शुल्क का भुगतान भी करना पड़ता है, जिससे बीएचईएल प्रबंधन पर अनावश्यक रूप से अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ रहा है।

बैठक में इसके साथ ही स्किन ओपीडी में फैक्ट्री कर्मचारियों से जुड़ी अन्य समस्याओं के निराकरण पर भी विचार-विमर्श किया गया । बैठक में बीएमएस,एचएमएस,ऐबू और सीटू यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद थे ।

 

Latest articles

8 दिन से गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं का हंगामा, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच

भोपाल। राजधानी के हमीदिया रोड स्थित ऑटो हाउस गैस एजेंसी पर बुधवार को गैस...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: जेल में सामान्य कैदियों की तरह बीते जज सास और पति के शुरुआती 18 घंटे

भोपाल। एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई रिमांड खत्म होने के बाद 14...

पिपलानी थाना क्षेत्र में पड़ोसी विवाद में महिला पर तलवार से जानलेवा हमला

भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत आलम नगर में पड़ोसियों के आपसी विवाद...

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

More like this

भेल के आगा क्लब में ‘सुपर-12 ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026’ का भव्य आगाज

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित आगा क्लब में पांच दिवसीय 'सुपर-12 ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026'...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...