18.1 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपालपिपलानी थाना क्षेत्र में पड़ोसी विवाद में महिला पर तलवार से जानलेवा...

पिपलानी थाना क्षेत्र में पड़ोसी विवाद में महिला पर तलवार से जानलेवा हमला

Published on

भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत आलम नगर में पड़ोसियों के आपसी विवाद के दौरान एक महिला पर तलवार से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती 30 मई की शाम करीब 4 बजे हुए इस हमले में पीड़ित महिला परवीन खान की गर्दन पर जब आरोपी ने तलवार से वार करने की कोशिश की, तो महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए बचाव में अपना हाथ आगे कर दिया।

इस वजह से महिला की जान तो बच गई, लेकिन हमले के प्रभाव से उनके हाथ की हड्डी टूट गई और शरीर पर कई अन्य गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला का फिलहाल हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पिपलानी थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस शिकायत के मुताबिक, विवाद की शुरुआत तब हुई जब शिकायतकर्ता शकील खान की पत्नी परवीन खान का उनकी पड़ोसी फरीन से सामना हुआ। आरोप है कि फरीन अक्सर गाली-गलौज करती थी और उस दिन भी जब उसने गाली दी, तो परवीन ने इसका कड़ा विरोध करते हुए पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इसी बात से आक्रोशित होकर जब परवीन खान शिकायत दर्ज कराने के लिए घर के नीचे अपनी गाड़ी के पास पहुंचीं, तभी वहां आरोपी मुजाहिद उर्फ वल्ली आ धमका।

आरोप है कि मुजाहिद अपने पीछे तलवार छिपाकर लाया था और उसने अचानक निकालकर परवीन की गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मुजाहिद उनकी हत्या करने के इरादे से ही आया था। पुलिस ने मुजाहिद उर्फ वल्ली और फरीन के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

Latest articles

8 दिन से गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं का हंगामा, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच

भोपाल। राजधानी के हमीदिया रोड स्थित ऑटो हाउस गैस एजेंसी पर बुधवार को गैस...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: जेल में सामान्य कैदियों की तरह बीते जज सास और पति के शुरुआती 18 घंटे

भोपाल। एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई रिमांड खत्म होने के बाद 14...

चिकित्सा सलाहकार समिति की बैठक में कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

भोपाल। नर्मदा गेस्ट हाउस में चिकित्सा सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई,...

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

More like this