18.1 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपालट्विशा शर्मा डेथ केस: जेल में सामान्य कैदियों की तरह बीते जज...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: जेल में सामान्य कैदियों की तरह बीते जज सास और पति के शुरुआती 18 घंटे

Published on

भोपाल। एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई रिमांड खत्म होने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेजे गए आरोपी पति समर्थ सिंह और सास व रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के शुरुआती 18 घंटे सामान्य दिनचर्या में बीते। कभी जिनके आदेशों पर अपराधी इस जेल में भेजे जाते थे, मंगलवार को उसी जेल में दाखिल हुईं रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को जेल रिकॉर्ड में नई पहचान के रूप में ‘आमद नंबर 71’ दिया गया है, जबकि उनके बेटे समर्थ को ‘आमद नंबर 1782’ मिला है।

जेल प्रशासन के मुताबिक, मंगलवार शाम 5 बजे जेल पहुंचने के बाद दोनों को शाम 6 बजे सामान्य कैदियों की तरह भोजन में कढ़ी-पकौड़े और रोटी दी गई, जिसमें गिरिबाला ने चने की दाल खाने से इनकार कर दिया। वहीं बुधवार सुबह दोनों ने नाश्ते में नमकीन दलिया और चाय ली। कोर्ट के आदेश पर सुरक्षा के मद्देनजर गिरिबाला सिंह को अन्य बंदियों से अलग महिला विंग के मेडिकल खंड में चार अन्य महिला कैदियों के साथ रखा गया है, जहां उन्होंने रात में आराम से पूरी नींद ली।

इसके विपरीत, बैरक नंबर-4 के बी खंड में 15 अन्य कैदियों के साथ बंद समर्थ सिंह रातभर घबराया हुआ नजर आया और बैरक की टिप्टी पर करवटें बदलता रहा। जेल प्रशासन द्वारा किए गए मेडिकल चेकअप में गिरिबाला सिंह शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट पाई गईं और उन्होंने अधिकारियों को बताया कि वे किसी बीमारी से ग्रस्त नहीं हैं और न ही उनकी कोई नियमित दवा चल रही है, वहीं समर्थ का चेकअप बुधवार को होना तय हुआ। जेल अधिकारियों से संजीदगी से बात करते हुए पूर्व जज ने केस को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया और कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और उन्होंने व उनके बेटे ने कुछ भी गलत नहीं किया है।
बुधवार सुबह दोनों से मुलाकात करने के लिए गिरिबाला का बड़ा बेटा सिद्धार्थ जेल पहुंचा, जिसने पहले भाई समर्थ और फिर मां से मुलाकात की। इससे पहले, मंगलवार को कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया था और दोनों को पीछे के गेट से दाखिल कराया गया था

Latest articles

8 दिन से गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं का हंगामा, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच

भोपाल। राजधानी के हमीदिया रोड स्थित ऑटो हाउस गैस एजेंसी पर बुधवार को गैस...

पिपलानी थाना क्षेत्र में पड़ोसी विवाद में महिला पर तलवार से जानलेवा हमला

भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत आलम नगर में पड़ोसियों के आपसी विवाद...

चिकित्सा सलाहकार समिति की बैठक में कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

भोपाल। नर्मदा गेस्ट हाउस में चिकित्सा सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई,...

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

More like this

8 दिन से गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं का हंगामा, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच

भोपाल। राजधानी के हमीदिया रोड स्थित ऑटो हाउस गैस एजेंसी पर बुधवार को गैस...

पिपलानी थाना क्षेत्र में पड़ोसी विवाद में महिला पर तलवार से जानलेवा हमला

भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत आलम नगर में पड़ोसियों के आपसी विवाद...

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...