25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआजाद हिंद फौज में मेजर रहे ईश्वर लाल सिंह का सिंगापुर में...

आजाद हिंद फौज में मेजर रहे ईश्वर लाल सिंह का सिंगापुर में निधन

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय राष्ट्रीय सेना में मेजर रहे ईश्वर लाल सिंह का सिंगापुर में शुक्रवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी. उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में देश की सेवा की थी. वह 1943 में भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) में शामिल हुए थे. वह सुभाष चंद्र बोस के करीबी थे. आईएनए सिंगापुर और मलेशिया में विभिन्न प्रमुख जातीय समूहों, हिंदुओं, मुसलमानों और सिखों का एक संग्रह था.

सिंगापुर में भारतीय दूतावास ने की पुष्टि
दिवंगत ईश्वर लाल सिंह के भतीजे मेलविंदर सिंह ने पीटीआई को बताया, “हमें अपने चाचा (ईश्वर लाल सिंह) के निधन के बारे में आपको सूचित करते हुए दुख हो रहा है. 5 अगस्त, 2022 को उनका निधन हो गया. सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने निधन की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया- “हम आईएनए के दिग्गज ईश्वर लाल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले.”

राजनाथ सिंह ने 2019 में की थी मुलाकात
वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ईश्वर लाल सिंह के निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट किया- एक अपूरणीय क्षति! INA के दिग्गज, मेजर (सेवानिवृत्त) ईश्वर लाल सिंह ने असाधारण साहस और परिश्रम के साथ भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी. मुझे नवंबर 2019 में अपनी सिंगापुर यात्रा के दौरान उनके साथ अपनी बातचीत याद आ रही है. उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार के प्रति संवेदना. शांति.

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...