19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यकोलकाता: इंडियन म्यूजियम में CISF जवान ने की फायरिंग, एक साथी की...

कोलकाता: इंडियन म्यूजियम में CISF जवान ने की फायरिंग, एक साथी की मौत

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित ‘इंडियन म्यूजियम’ में शनिवार को सीआईएसएफ के एक जवान ने अपने दो साथियों को गोली मार दी। गोली मारने के लिए जवान ने अपने सर्विस हथियार AK-47 का इस्तेमाल किया। इस घटना में एक साथी जवान की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। AK-47 की गिनती खतरनाक हथियारों में होती है।

साथियों को गोली मारने के बाद सीआईएसएफ जवान अंदर ही था। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई देने के बाद आसपास के काफी लोग वहां इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में घायल जवान को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी सीआईएसएफ जवान को दबोच लिया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है।

दिसंबर 2019 में भी सीआईएसएफ ने इंडियन म्यूजियम की सुरक्षा अपने हाथों में ली है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सीआईएसएफ के जवान ने अपनी साथी जवान पर गोली क्यों चलाई? क्या किसी बात को लेकर तीनों के बीच में विवाद हुआ था या फिर कोई और वजह थी? फिलहाल पुलिस ने आरोपी जवान को पकड़कर उसे अपने साथ ले गई है।

Latest articles

मुनाफे का लालच देकर पेट्रोल पंप सुपरवाइजर से 6.30 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में मुनाफे का झांसा देकर 6.30 लाख...

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...