18.7 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeराज्यक्लास में सो गई बच्ची, बाहर से ताला डालकर चला गया स्टाफ,...

क्लास में सो गई बच्ची, बाहर से ताला डालकर चला गया स्टाफ, और फिर.

Published on

मुरादाबाद,

यूपी के मुरादाबाद के कुंदरकी ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची स्कूल में 3 घंटे तक बंद रही. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने देखा तो पता चला कि स्कूल में बच्ची है. इसके बाद मौके पर बच्ची के परिजन भी पहुंच गए. लोगों ने टीचर को बुलाया, तब बच्ची को बाहर निकाला गया. इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है.

जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के कुंदरकी ब्लॉक के गांव गुररे में शुक्रवार को एक प्राथमिक विद्यालय में लापरवाही सामने आई है. पहले क्लास की एक बच्ची क्लास रूम में सो गई, लेकिन स्कूल में किसी ने ध्यान नहीं दिया. स्कूल बंद कर सभी शिक्षक और स्टाफ के लोग चले गए.

स्कूल की छुट्टी होने के घंटों बाद भी जब बच्ची अपने घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग स्कूल पहुंचे तो बच्ची क्लास रूम में बंद मिली. बच्ची रो रही थी. इसके बाद प्रधानाध्यापक को बुलाकर ताला खुलवाया और बच्ची को बाहर निकाला गया. बच्ची के स्कूल में बंद होने का वीडियो भी सामने आया है.

इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी बौद्धप्रिय सिंह का कहना है कि मामला सामने आया है. बच्ची क्लास में बंद मिली है. अगर इसमें शिक्षिका की लापरवाही है तो कार्रवाई की जाएगी.

वहीं बच्ची के पिता ने कहा कि गुरेर गांव के सरकारी स्कूल में बच्ची पढ़ने गई थी. सब बच्चों की छुट्टी हो गई, लेकिन मेरी बेटी घर नहीं पहुंची. इसके बाद तलाश करते हुए स्कूल पहुंचे तो बच्ची क्लासरूम में बंद थी और बाहर से ताला लगा था. बच्ची रो रही थी. इसके बाद टीचर को बुलाकर ताला खुलवाया गया. सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची थी.

Latest articles

कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज, कांग्रेस बोली-फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएंगे

विधायकों को लेकर बेंगलुरू जा रहा विमान रनवे से लौटा भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी...

बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा- शाह के बुलावे पर दिल्ली गए यूसुफ पठान?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी बगावत अब और...

कांग्रेस के कई विधायक विशेष विमान से बंगलूरू रवाना, अजय सिंह बोले- चार-पांच भाजपा नेता हमारे संपर्क में

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने...

MP में मंडी फ़ीस बढ़ी; सरकार को ₹800 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा; भोपाल मेट्रो की लागत बढ़कर ₹10,033 करोड़ हुई

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...