7.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराष्ट्रीयरेलवे वसूलेगा झंडे की रकम, हर कर्मचारी के वेतन से कटेंगे इतने...

रेलवे वसूलेगा झंडे की रकम, हर कर्मचारी के वेतन से कटेंगे इतने रुपये

Published on

प्रयागराज,

देश भर में आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाया जा रहा है. हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेलवे कर्मचारियों से उन्हें दिए जाने वाले झंडे की कीमत वसूली जाएगी. हर घर तिरंगा अभियान के लिए रेलवे कर्मचारियों को तिरंगे के लिए अपने वेतन से ₹38 की कटौती करवानी होगी, जिससे वो अपने घरों में झंडा लहरा सकें. ये तिरंगा उन्हें रेलवे की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, एक निजी एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे को रेलवे की तरफ से बांटा जाना है. इस झंडे की कीमत 38 रुपये रखी गई है. रेलवे कर्मचारियों को ये तिरंगा नकद पैसे देकर नहीं खरीदना पड़ेगा बल्कि उनके वेतन से ही पैसे काट लिए जाएंगे.

वहीं, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज संघ के लोगों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है. मंडल मंत्री चंदन सिंह के मुताबिक, यह झंडा कर्मचारी लाभ कोष यानी स्टाफ बेनिफिट फंड से खरीदा जाना चाहिए और कर्मचारियों के वेतन से पैसे नहीं काटने चाहिए.

इसके अलावा रेलवे सीपीआरओ शिवम शर्मा के मुताबिक, आदेश आया है कि कर्मचारियों के वेतन से झंडे के लिए 38 रुपये की कटौती की जाएगी और ये झंडा उन्हें रेलवे की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा. इस झंडे की कीमत बीजेपी दफ्तर में 20 रुपये है, जबकि प्रधान डाकघर में इसे 25 रुपये में खरीदा जा सकता है. स्वयं सहायता समूह भी इस झंडे को 20 रुपये में उपलब्ध करा रहा है. झंडा लेने के लिए लोगों में जबरजस्त होड़ मची हुई है.

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

मनरेगा का स्थान लेगा नया ‘VB-G RAM-G’ अधिनियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत सरकार ने ग्रामीण रोजगार नीति में एक क्रांतिकारी बदलाव करते हुए...

मनरेगा की जगह लेगा ‘जी राम जी’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को मिलेगी 125 दिन के रोजगार की गारंटी

नई दिल्ली। भारत की ग्रामीण रोजगार नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...