8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराजनीतिनाकामी छुपाने को सिसोदिया ने पूर्व एलजी को बनाया 'बलि का बकरा':...

नाकामी छुपाने को सिसोदिया ने पूर्व एलजी को बनाया ‘बलि का बकरा’: BJP

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को नई आबकारी नीति पर अपने रुख के लिए पूर्व एलजी अनिल बैजल को दोषी ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व एलजी के यूटर्न की वजह से सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। इसपर पलटवार करते हुए बीजेपी का कहना है कि डिप्टी सीएम ऐसे समय पर अनियमितताओं से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं जब वर्तमान एलजी ने राज्य में नई आबकारी नीति लागू करने को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की है।

बीजेपी का कहना है कि सिसोदिया पूर्व एलजी अनिल बैजल को बलि के बकरे की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने अबतक चुप्पी साधने को लेकर आश्चर्य जताया। आप नेता ने आरोप लगाया है कि कुछ व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए शराब नीति में बदलाव किया गया था। पात्रा ने कहा, ‘केजरीवाल सरकार (पूर्व) एलजी को दोष दे रही है क्योंकि उन्हें एक बलि के बकरे की जरूरत है और सीबीआई जांच अनियमितताओं को उजागर करने वाली है।’

सीएम के करीबियों को बल्क में दिए लाइसेंस
सिसोदिया के कदम को ‘राजनीतिक स्टंट’ बताते हुए बीजेपी ने कहा कि इससे आप नेता जेल जाने से नहीं बच पाएंगे क्योंकि सीएम केजरीवाल के करीबी सहयोगियों जैसे अमित अरोड़ा और दिनेश अरोड़ा की भूमिका को लेकर सवाल खड़े होते हैं, जिन्हें नई आबकारी नीति के तहत कथित तौर पर बल्क में शराब लाइसेंस दिए गए थे। बीजेपी आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि कैसे कोविड की स्थिति का हवाला देते हुए लाइसेंस शुल्क में छूट दी गई थी और एलजी द्वारा सीबीआई जांच का आदेश देने पर नई आबकारी नीति वापस ले ली गई।

सिसोदिया के आसपास कसा जा रहा शिकंजा
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि शराब नीति केजरीवाल के करीबी सहयोगियों जैसे अरोड़ा और विजय नायर द्वारा बनाई गई थी। सिरसा ने दावा किया कि सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के तुरंत बाद नायर अमेरिका रवाना हो गए। मालवीय ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली में बड़े पैमाने पर आबकारी घोटाले में खुद का बचाव करने के लिए मनीष सिसोदिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस बस यही दिखाती है कि उन्हें पता है कि उनके चारों ओर फंदा कसा जा रहा है। उन्हें सत्येंद्र जैन के साथ जेल जाने की तैयारी कर लेनी चाहिए क्योंकि कानून के लंबे हाथ उन्हें पकड़ने वाले हैं।’

सिसोदिया ने माना सरकार को हुआ नुकसान
सिरसा ने कहा, ‘यह अद्भुत और अवसरवादी है कि सिसोदिया द्वारा एक महान सुधार वाली नई आबकारी नीति को लेकर शेखी बघारने के बाद, जब वे भ्रष्टाचार में पकड़े जा रहे हैं तो पूर्व एलजी पर इसका दोष मढ़ रहे हैं। यदि नई आबकारी नीति के कारण राजकोष को नुकसान पहुंचाने के लिए तत्कालीन उपराज्यपाल जिम्मेदार हैं, तो क्या सिसोदिया और केजरीवाल उन्हें उन अन्य कार्यों का श्रेय देंगे, जिन्हें लेकर वे शेखी बघारते रहते हैं? सिसोदिया ने माना है कि सरकारी खजाने को नुकसान हुआ है। अब तक वे दावा कर रहे थे कि सरकार ने नई आबकारी नीति से 900 करोड़ रुपये कमाए हैं।’

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...