8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यसनकी की हैवानियत: पत्नी का सिर लेकर पहुंचा ससुराल, बेटी की गर्दन...

सनकी की हैवानियत: पत्नी का सिर लेकर पहुंचा ससुराल, बेटी की गर्दन काट घर में छोड़ गया

Published on

धेपुरा ,

बिहार के मधेपुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक क्रूर पति ने हैवानियत की सारी हदें लांघ दीं. अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया. पत्नी के सिर को ससुराल में जाकर रख आया, जबकि पुत्री के सिर को घर में ही टेबल पर छोड़ अन्य दो बच्चों को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

श्रीनगर थाना इलाके के रामनगर महेश पंचायत की यह घटना है. जानकारी के अनुसार, पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी मु. जिब्राइल ने परिवारिक विवाद को लेकर शुक्रवार की रात पत्नी मुरसुदा खातून और डेढ वर्षीय पुत्री जिया परवीन की हत्या कर दी. दोनों के सिर को धड़ से अलग कर दिया. हैवान ने अपनी बेटी के सिर को घर में ही टेबल पर रख दिया जबकि पत्नी के कटे हुए सिर को लेकर भर्राही इलाके में मछभखड़ा गांव स्थित अपने ससुराल पहुंच गया. वहां पत्नी के घर से 200 मीटर की दूरी पर बनी एक पुलिया पर सिर को रखकर वह फरार हो गया. अपने साथ वह अन्य दो बच्चों को लेकर भागा है.

कटा सिर देख मचा हड़कंप
शनिवार को अहले सुबह जब गांव की सड़क पुल पर लोगों ने महिला का कटा हुआ सिर रखा देखा तो हड़कंप मच गया. ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. भीड़ के बीच ही मृतका के पिता ने सिर देखा तो उसे अपनी पुत्री के सिर होने का संदेह हुआ. लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस बछभखड़ा गांव पहुंची और तहकीकात में लग गई. कटे हुए सिर के नीचे एक पर्ची भी मिली, जिस पर कुछ लिखा हुआ था. पुलिस ने पर्ची के साथ सिर को कब्जे में ले लिया.

मां गिरफ्तार और बाप फरार
इस वारदात के बारे में जानकारी लगते ही थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ आरोपी जिब्राइल के घर पहुंचे. जहां देखा कि घर में महिला का धड़ पड़ा हुआ है. यही नहीं, एक कोने में मासूम बच्ची के सिर और धड़ अलग अलग पड़े हुए थे. पुलिस ने मौके से आरोपी की मां नजीदा खातून को गिरफ्तार कर लिया, तो वहीं हत्यारे का पिता शेख विदेशी वहां से भाग गया. हत्यारे ने ससुराल पक्ष के लोगों के व्हाट्सएप पर मर्डर का वीडियो और धमकी भरे शब्दों की रिकॉर्डिंग भी भेजी थी.

दो बच्चों की बरामदगी को लेकर हंगामा
इस दिल दहला देने वाली घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और शवों के पंचनामा कराने से रोकते रहे. लोग मृतका के गायब दो बच्चों की बरामदगी की मांग कर रहे थे. पुलिस हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर चुकी है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....