25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल के हमले में इस्लामिक जिहाद के दो टॉप कमांडर ढेर, अब...

इजरायल के हमले में इस्लामिक जिहाद के दो टॉप कमांडर ढेर, अब तक 24 मौतें

Published on

गाजा सिटी

इजरायल की ओर से गाजा पट्टी में किए गए एयर स्ट्राइक में फलस्तीन के उग्रवादी समूह इस्लामिक जिहाद के दो टॉप कमांडर ढेर हो गए हैं। दोनों में से एक दक्षिण गाजा पट्टी का टॉप कमांडर था। इससे एक दिन पहले इजरायल ने ईरान समर्थित समूह के उत्तरी गाजा क्षेत्र के एक कमांडर को हवाई हमले में मार गिराया था। इस हवाई हमले से 2021 में 11 दिन तक चले युद्ध के बाद इजराइल और फलस्तीनी उग्रवादियों के बीच फिर से सीमा पार संघर्ष शुरू गया है।

‘अल कायदा ब्रिगेड्स ऑफ इस्लामिक जिहाद’ ने रविवार को पुष्टि की कि दक्षिणी गाजा के रफाह शहर में हवाई हमले में कमांडर खालिद मंसूर तथा उसके दो साथी मारे गए। उसने बताया कि एक बच्चे तथा तीन महिलाओं समेत पांच अन्य नागरिक भी हवाई हमले में मारे गए तथा रफाह में कई मकान नष्ट हो गए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार देर रात कहा कि तटीय गाजा पट्टी में अभी तक छह बच्चों समेत 24 लोगों की मौत हो चुकी है। त

इजरायल पर भी लगातार दागे जा रहे रॉकेट
ऐसी संभावना है कि इसमें रफाह हवाई हमले में मारे गए लोगों की संख्या शामिल नहीं है क्योंकि नागरिक रक्षा बचावकर्ता अब भी शवों को निकाल रहे हैं। इजरायल का कहना है कि उसके हवाई हमलों में करीब 15 आतंकवादी मारे गए हैं। इस्लामिक जिहाद के उग्रवादी इजरायल की ओर लगातार रॉकेट दाग रहे हैं और इजरायली सेना गाजा पर हवाई हमले कर रही है। हालांकि, रविवार सुबह गोलीबारी थोड़ी कम हुई। इजरायल की ओर से इस्लामिक जिहाद के वरिष्ठ कमांडर को मार गिराए जाने के बाद यह लड़ाई शुरू हुई।

लड़ाकू विमान ने कई इमारतों को किया नष्ट
शनिवार को इजरायल के युद्धक विमानों ने गाजा सिटी में चार रिहायशी इमारतों को नष्ट कर दिया। ये सभी इमारतें इस्लामिक जिहाद से संबद्ध बताई जाती हैं। अभी हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रत्येक हमले से पहले इजराइली सेना ने नागरिकों को आगाह किया था। शनिवार को ही एक कार पर हुए हमले में 75 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए थे।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...