19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलखेतों की मेढ़ पर दौड़ीं, लड़की होने पर सुने ताने, अब देश...

खेतों की मेढ़ पर दौड़ीं, लड़की होने पर सुने ताने, अब देश को दिलाया CWG में मेडल

Published on

बर्मिघम

भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीता है। कप्तान सविता पूनिया इस जीत की असल हीरो रहीं। ऑस्ट्रेलिया के खिला स्टॉपवॉच विवाद से उबरते हुए रविवार को डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को शूट आउट में 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीतना इतना आसान नहीं था। शूट आउट तक गए मैच में गोली कप्तान सविता पूनिया ने जबरदस्त धैर्य दिखाया।

बचपन के टीचर ने पहचानी प्रतिभा
सविता पूनिया हरियाणा के सिरसा के गांव जोधकां की रहने वालीं हैं। साल 2003 में जब वह छठी कक्षा में थीं तो उनके टीचर ने खेलते देखा। स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ सविता के पिता महेंद्र पूनिया से इस बात का जिक्र किया। यहीं से सविता को तराशने का काम शुरू हुआ। सुविधाओं का भी अभाव था, लेकिन इसके बावजूद सविता की मेहनत जारी रही।

खेतों की मेढ़ पर दौड़ीं
सविता बचपन से ही शर्मीले स्वभाव की है। घर से दूर रहने की आदत नहीं थी। इसी कारण शुरू में परेशान रही, लेकिन नियमों की पक्की होने के चलते सारी बाधाएं पार करतीं गईं। गांव में सुविधाओं की कमी थी तो वह खेतों की मेढ़ पर दौड़कर फिटनेस बनातीं। एक बार टीचर ने सविता से मजाक में कहा था कि अच्छा खेलोगी तो विदेश जाओगी। जिस पर पिता ने कहा था कि गांव की बेटियों को विदेश कौन लेकर जाएगा। आज यही बेटी सात समंदर पार जाकर देश के लिए मेडल ला रही है।

हॉकी छोड़ने का बना लिया था मन
सविता के लिए शुरुआती दो साल बहुत मुश्किल थे। इस दौरान कई बार खेल छोड़ने का मन किया। पिता ने तो खेल छोड़ने का ऑफर तक दे दिया था, लेकिन रात भर सोचने के बाद सुबह वह प्रैक्टिस के लिए अपनी स्टिक खोजने लगी। 2016 ओलिंपिक, 2021 तोक्यो ओलिंपिक में खेल चुकीं इस बेटी को साल 2018 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...