18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराष्ट्रीय'फिर प्रधानमंत्री बनने के हकदार ', PM मोदी की पाकिस्तानी बहन ने...

‘फिर प्रधानमंत्री बनने के हकदार ‘, PM मोदी की पाकिस्तानी बहन ने भेजी राखी, दी शुभकामनाएं

Published on

नई दिल्ली

रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले पीएम नरेंद्र मोदी के लिए सरहर पार से स्पेशल राखी आई है। पीएम मोदी की पाकिस्तानी बहन कमर मोहसिन शेख ने हर साल की तरह इस साल भी पीएम मोदी के लिए राखी भेजी है और उन्हें साल 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मोहसिन शेख ने कहा, ‘रक्षाबंधन की सभी तैयारियां कर ली है और इस बार भी उन्हें पीएम मोदी से मिलने की उम्मीद है। मुझे उम्मीद है पीएम मोदी इस साल भी रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दिल्ली बुलाएंगे। मैंने सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली है। इस राखी को रेशमी धागे से कढ़ाई के डिजाइन के साथ मैंने खुद बनाया है। ‘

चिट्ठी में पीएम मोदी की स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की
मोहसिन शेख ने पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है। उन्होंने अपने पत्र में पीएम मोदी को 2024 के आम चुनाव के लिए शुभकामनाएं भी दी है। उन्होंने ने कहा, ‘ मैंने एक पत्र लिखकर पीएम मोदी की अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है। आप जिस प्रकार से अच्छे काम कर रहे हैं वैसे ही काम करते रहें।’ उन्होंने कहा ‘वह फिर से पीएम बनने के हकदार हैं। मैं चाहती हूं कि वह हमेशा भारत के प्रधानमंत्री बने रहें।’ प्रधानमंत्री की बहन शेख ने उनको पिछले साल भी रक्षाबंधन पर राखी बांधी थी और एक रक्षाबंधन कार्ड भी दिया था।

11 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन
रक्षाबंधन भाई-बहनों के प्यार के बंधन का प्रतीक है और 11 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन हिंदू वर्ष के सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। सावन का महीना हिंदुओं के बीच एक शुभ काल माना जाता है और इस पूरे समय में हर सोमवार को भगवान शिव की पूजा की जाती है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...