13.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeखेलकट्टरवाद को पंच मारने वाली बॉक्सर बेटी निकहत जरीन ने देश को...

कट्टरवाद को पंच मारने वाली बॉक्सर बेटी निकहत जरीन ने देश को दिलाया गोल्ड मेडल

Published on

बर्मिंघम

निकहत जरीन अपने ताकतवर मुक्कों से जीत की कहानी लिखती रहीं हैं। इस साल वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अब कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीतना 26 साल की इस युवा बॉक्सर के करियर का बड़ा माइल स्टोनमाना जाएगा। उनका प्रदर्शन इस बात की गवाही देता है कि देश को अगली मैरीकॉम मिल गई है। अब देश को पेरिस 2024 ओलिंपिक में उनसे गोल्ड की उम्मीद होगी। निकहत ने अपने ताबड़तोड़ मुक्कों से प्रतिद्वंद्वी कार्ली मैकनॉल को टिकने नहीं दिया और 50 किलोग्राम फाइनल का गोल्ड जीता।

इस वजह से खास है यह पदक
निकहत जरीन ने इस साल मई में तुर्की के इस्तांबुल में हुई विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप की फ्लाईवेट (52 किलाग्राम) स्पर्धा में गोल्ड जीता था। मगर कॉमनवेल्थ गेम्स में 52 किलोग्राम की बजाय 50 किलोग्राम वर्ग होता है इसलिए उन्हें दो किलाग्राम वजन कम करना था। यह मानसिक रूप से भी उनके लिए एक चुनौती थी।

13 साल की उम्र में शुरू की बॉक्सिंग
14 जून 1996 को आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के निजामाबाद में मुहम्मद जमील अहमद और परवीन सुल्ताना के घर पैदा होने वाली निकहत को बचपन से ही खेलों में रुचि थी। उन्होंने निजामाबाद के ही निर्मल हृदय गर्ल्स हाई स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की और हैदराबाद के एवी कॉलेज से कला स्नातक की डिग्री हासिल की। 13 साल की उम्र में ही उन्होंने बॉक्सिंग शुरू कर दी थी।

जूनियर लेवन पर ही छाया नाम
जब 2009 में उन्होंने विशाखापत्तनम स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण में आईवी राव से मुक्केबाजी का बाकायदा प्रशिक्षण लेना शुरू किया। द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित गुरू के मार्गदर्शन में निकहत ने स्थानीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार किया और 2010 में नेशनल सब जूनियर मीट में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतकर अपने अभियान की सुनहरी शुरूआत की।

इस्लामिक कट्टरवाद को पंच मारती निकहत
निकहत का यह मेडल इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने और उनके परिवार ने समाज की खरी-खोटी सुनी। आलोचनाओं का सामना किया। लड़कियों को पर्दे में रहना चाहिए। प्रैक्टिस और मैच के दौरान छोटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए जैसे कई रूढ़ी और कट्टरवादी सोच के खिलाफ वह लड़ती गईं और आगे बढ़ती गईं। हर बाउट से पहले निकहत को शारीरिक, मानसिक रूप से तैयार रहने के अलावा सामाजिक तौर पर भी मोर्चा संभालना पड़ता था।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...