25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयताइवान का दावा- चीन के 66 विमान सीमा के पास देखे गए

ताइवान का दावा- चीन के 66 विमान सीमा के पास देखे गए

Published on

बीजिंग,

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने चीन की घेराबंदी को लेकर दावा किया है. उसका दावा है कि रविवार को ताइवान की सीमा के आसपास चीन के 14 युद्ध पोत देखे गए़. जबकि 66 फाइटर जेट की पहचान की गई. ताइवान और चीन के बीच तनाव तो काफी पुराना है, लेकिन हाल में इसे अमेरिका की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद हवा मिली है. इस तनाव के खिंचने के बाद चीन की ओर से ताइवान स्ट्रेट में सैन्य गतिविधियां बढ़ गई हैं.

वहीं चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स की ओर से खबर दी गई है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने आज ताइवान स्ट्रेट में उत्तर से दक्षिण और दक्षिण से उत्तर की ओर एक साथ उड़ान भरी. इस दौरान कई बॉम्बर फॉरमेशन बनाई गईं. इस तरह ताइवान के चारों ओर अवरोधक गतिविधि को अंजाम दिया गया.

चीन की इन गतिविधियों को लेकर ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि शाम 5 बजे तक ताइवान की खाड़ी में चीन के 14 युद्धक पोत और 66 एयरक्राफ्ट देखे गए. ताइवान की सेना ने इस स्थिति पर नजर बनाए रखी और उचित जवाब दिया. सेना ने विमानों, पोतों और जमीन पर एक्टिव मिसाइल सिस्टम से चीनी गतिविधियों पर प्रतिक्रिया दी.

ताइवान ने चीनी मीडिया के उन दावों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया है कि चीन का विध्वंसक Nanjing हुआलीन में है और होपिंग पावर प्लांट से महज 11.78 किमी की दूरी पर है. ताइवान की नौसेना का कहना है कि वह ऐसे दुष्प्रचार की निंदा करती है. इस तरह का कोई युद्धपोत उसकी सीमा में दाखिल नहीं हुआ है. 4 अगस्त को जब से चीन की सेना ने ड्रिल शुरू की है, तब से अब तक वह ताइवान के जल क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पाई है.

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...