25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलनकल करने चले थे, उल्टा पड़ गया दांव, ओपनिंग करने आए जेसन...

नकल करने चले थे, उल्टा पड़ गया दांव, ओपनिंग करने आए जेसन होल्डर 0 पर आउट

Published on

फोर्ट लाउडरहिल (फ्लोरिडा)

भारत ने पांचवें टी-20 मैच में रविवार को वेस्टइंडीज के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। पहले ही सीरीज गंवा चुकी वेस्टइंडीज के लिए यह मैच प्रतिष्ठा का प्रश्न था, ऐसे में पहाड़ जैसे टारगेट को साधने के लिए कैरेबियाई टीम नई रणनीति के साथ उतरी। मगर यह चाल उल्टा साबित हो गया। पहले ही ओवर में उन्हें करारा झटका लग गया।

दरअसल, ऊंचे कद के जेसन होल्डर निचले क्रम में बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी करते हैं। पूर्व टेस्ट कप्तान लंबे समय बाद लिमिटेड ओवर्स टीम में वापसी कर रहे थे। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर होल्डर को वेस्टइंडीज के लिए पारी की शुरुआत करने भेजा गया था। उम्मीद थी कि वह धुआंधार शॉट्स मारकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाएंगे और पावरप्ले का फायदा उठाएंगे, लेकिन पहला ओवर फेंकने आए अक्षर पटेल ने उन्हें महज तीन गेंद में ही निपटा दिया

होल्डर ने पहले ही पैडल स्वीप मारने का मन बना लिया था इसलिए गेंद की लाइन पढ़ने से पूरी तरह चूक गए। काफी क्रॉस चले गए और अक्षर ने बॉल स्टंप्स पर ही रखी। नतीजतन उनकी गिल्लियां बिखर गई। लेग स्टंप पर बॉल पड़ी और उनका काम तमाम। भारतीय टीम भी अपने बैटिंग लाइन अप में भयंकर बदलाव कर रही है।

पहले सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत ने पारी की शुरुआत की। फिर सूर्या कप्तान रोहित शर्मा के ओपनिंग में नजर आए। आज के मैच में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने ओपनिंग की। इससे पहले रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन भी ओपनिंग कर चुके हैं। शायद वर्ल्ड टी-20 से पहले कोच राहुल द्रविड़ अपने सारे विकल्प तलाशना चाहती है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...