15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यश्रीकांत त्यागी पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, बाहरी लड़के घुसने पर सोसायटी में...

श्रीकांत त्यागी पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, बाहरी लड़के घुसने पर सोसायटी में बवाल, पीड़िता को मिलेगा गनर

Published on

नोएडा,

नोएडा की पॉश ग्रांड ओमैक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता मामले में आरोपी श्रीकांत त्यागी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. वहीं इस बीच रविवार शाम करीब 8 बजे सोसाइटी के अंदर दर्जनभर से ज्यादा उपद्रवी घुस आए और जमकर बवाल काटा. जिसकी सूचना सोसायटी वासियों ने पुलिस को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 6-7 लड़कों को हिरासत में लिया है, जो श्रीकांत त्यागी की पत्नी के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. सभी लड़कों से पुलिस पूछताछ कर रही है. सूचना मिलने पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की.

सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि सभी लड़के अपने साथ लाठी-डंडे लेकर आए थे. उन्होंने सोसायटी में पथराव भी किया. सोसायटी के लोगों ने इकट्ठा होकर जमकर हंगामा किया. जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया. हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह के पथराव से इनकार किया है. वहीं पकड़े गए युवकों का कहना है कि वीडियो की जांच करवा लीजिए, कहीं किसी से बदतमीजी या झगड़ा कुछ नहीं हुआ है.

आरोपी पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई
नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा. आरोपी को पकड़ने के लिए 8 टीम बनाई गई हैं. अलग अलग राज्यों मे तलाश की जा रही है. पुरानी क्रिमिनल हिस्ट्री को देखते हुए गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया जा रहा है. सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. पीड़ित परिवार को पर्सनल सिक्योरिटी (एक गनर) दी जाएगी. वहीं नोएडा डीएम सुहास एलवाई भी सोसायटी पहुंचे. उन्होंने कहा कि शासन का आदेश और निर्देश है कि जो कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ एक्शन होगा. सख्त से सख्त एक्शन होगा. कोई भी कानून से बड़ा नहीं है.

श्रीकांत त्यागी पर अलग-अलग थानों में तीन केस दर्ज
गौतमबुद्धनगर पुलिस श्रीकांत त्यागी की अपराधिक कुंडली खंगाल रही है. पुलिस के मुताबिक त्यागी पर नोएडा के अलग-अलग थानों में इससे पहले तीन केस दर्ज हैं. सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में IPC धारा 308 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास) के तहत केस दर्ज है. इतना ही नहीं, श्रीकांत पर धारा 307 (हत्या की कोशिश) का भी केस दर्ज है. ये केस श्रीकांत की पत्नी ने उसके खिलाफ दर्ज करवाया था. श्रीकांत पर एक और FIR नोएडा में दर्ज है.

पुलिस का पथराव से इनकार
नोएडा पुलिस के सीनियर अफसर ने ‘आजतक’ को बताया कि पकड़े गए बाहरी लोग श्रीकांत की पत्नी के रिश्तेदार हैं, जो उनका हाल चाल लेने पहुंचे थे. सोसायटी के लोगों ने अंदर आने से रोका तो बवाल हुआ था. पकड़े गए 6 से 7 लड़कों से पुलिस पूछताछ कर रही है. कोई पथराव नहीं हुआ और न कोई झड़प हुई है.

महेश शर्मा बोले- ‘घटना के लिए शर्मिंदा हूं’
घटना की सूचना मिलते ही सांसद डॉ महेश शर्मा भी ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में पहुंचे और लोगों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जो घटना हुई, उसके लिए शर्मिंदा हूं. मैं गृह मंत्री जी और मुख्यमंत्री जी से मांग करता हूं कि अधिकारियों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाए. आखिर अब तक त्यागी को पकड़ने में देरी क्यों हो रही है?

Latest articles

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....