15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यगालीबाज श्रीकांत त्यागी पर सांसद महेश शर्मा के इस गुस्से की वजह...

गालीबाज श्रीकांत त्यागी पर सांसद महेश शर्मा के इस गुस्से की वजह यह थी!

Published on

नोएडा

घटना के बाद मुझे शर्मिंदगी हो रही है ये कहते हुए कि प्रदेश में हमारी सरकारी है। इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती है। शहर की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में महिला के साथ दुर्व्यवहार की घटना के बाद यह बात नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कही। यदि एक सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ इस तरह से बात करता है तो मामले की गंभीरता को समझा जा सकता है। गौतमबुद्ध नगर के सांसद ने पूरे मामले में जिस तरह से आगे आकर जिला प्रशासन के खिलाफ सख्ती रवैया दिखाया उससे लोगों में एक अलग संदेश गया। श्रीकांत त्यागी के यहां अवैध निर्माण को भी ढहा दिया गया। मामले में सोशल मीडिया पर बीजेपी को लेकर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। इसके बाद महेश शर्मा बिल्कुल अपनी छवि के अनुरूप ही काम किया। महेश शर्मा की छवि एक साफसुथरे, जनता की समस्याओं को जल्द दूर करने और लोकप्रिय नेता की रही है। ऐसे में श्रीकांत त्यागी के बीजेपी से जुड़े होने की रिपोर्ट के बाद से पार्टी के साथ ही उन पर भी सवाल खड़े हो रहे थे।

लोगों का भरोसा कायम रखने की चुनौती
महेश शर्मा साल 2019 में दूसरी बार गौतमबुद्ध नगर से सांसद निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले साल 2014 में जीत हासिल की थी। 2014 में महेश शर्मा को करीब 6 लाख वोट मिले थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को 2 लाख 80 हजार वोटों से हराया था। बंपर जीत के बाद केंद्र में डॉ. महेश शर्मा को मंत्री भी बनाया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी महेश शर्मा को 8 लाख 30 हजार वोट मिले थे। उन्होंने बसपा-सपा-रालोद प्रत्याशी को 3.36 लाख वोटों से हराया था। यदि जिस क्षेत्र से बीजेपी और उसके उम्मीदवार को इतना जनसर्मथन हासिल हो तो लोगों की उम्मीदें भी बढ़ जाती है। महेश शर्मा ने लोगों की इसी उम्मीद को कायम रखते हुए उनके बीच गए।

एडिशनल सेक्रेटरी से की सीधी बात
गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थन में लाठी-डंडों के साथ रविवार रात ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पहुंचे कुछ लोगों द्वारा सोसाइटी में पथराव और हंगामा किया गया। आरोपियों ने सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट भी की। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा भी रात में ही सोसाइटी पहुंच गए। सांसद महेश शर्मा को देखते ही सोसाइटी के लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सांसद ने लोगों को समझाया। उन्होंने लोगों के गुस्से को देखते हुए तुरंत उत्तर प्रदेश सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (होम डिपार्टमेंट) अवनीश अवस्थी को फोन मिलाकर हालात से अवगत कराया। उन्होंने इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा किया।

त्यागी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर
नोएडा अथॉरिटी ने सोमवार को मामले में आरोपी श्रीकांत त्यागी के घर के अवैध हिस्से को गिराने के लिए पहुंच गई। शुरू में तो हथौड़े से दीवार तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद वहां खड़े लोग बुलडोजर की मांग करने लगे। हथौड़े से दीवार गिराने में दिक्कत आती देख अथॉरिटी ने बुलडोजर को सोसायटी में बुला लिया। इसके बाद फिर अवैध निर्माण को गिरा दिया। श्रीकांत त्यागी ने पार्किंग में, बालकनी के कई जगह बाउंड्री करके कॉमन एरिया को कवर कर पर्सनल इस्तेमाल कर रहा था। जैसे-जैसे अवैध पिलर गिरता गया वहां खड़ी महिलाएं तालियां बजाती हैं। बिल्कुल फिल्मी दृश्य था। यहां के निवासियों ने कहा कि ये अति के बाद अंत की शुरुआत है।

48 घंटे के अंदर जेल में होगा त्यागी
घटना के बाद बीजेपी सांसद खुद ओमैक्स सोसायटी पहुंचने के बाद कहा कि पूरी बीजेपी महिलाओं के साथ खड़ी है। बीजेपी सांसद ने कहा कि त्यागी दोषी है और उसे बख्शा नहीं जाएगा। उस पर 5 और धाराएं लगाई गई हैं। 48 घंटे के अंदर वह जेल में होगा। शर्मा ने लोगों से मुलाकात के दौरान कहा कि मैं यहां अमित शाह के आदेश पर आया हूं। महेश शर्मा ने इस दौरान कहा कि आज जो घटना हुई, उसके लिए शर्मिंदा हूं। मैं गृह मंत्री जी और मुख्यमंत्री जी से मांग करता हूं कि अधिकारियों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाए।

Latest articles

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....