9.7 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यअब पवार को दर्द देगी BJP! बेटी सुप्रिया को घेरने के लिए...

अब पवार को दर्द देगी BJP! बेटी सुप्रिया को घेरने के लिए ‘मिशन बारामती’

Published on

मुंबई

शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने वाली भाजपा ने उद्धव ठाकरे के बाद अब शरद पवार को भी घेरने की तैयारी कर ली है। इसकी शुरुआत उनकी बेटी सुप्रिया सुले की लोकसभा सीट से हो रही है। भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं और 16 सीटों को चुना है, जिन पर विपक्ष अकसर जीतता रहा है। इनमें से ही एक सीट बारामती की है, जहां से सुप्रिया सुले सांसद हैं। भाजपा ने एनसीपी को इस गढ़ में ही घेरने के लिए ‘मिशन बारामती’ तैयार किया है। इसके लिए निर्मला सीतारमण को जिम्मेदारी दी गई है कि वे बारामती में भाजपा की जमीन मजबूत करें।

पुणे जिले में आने वाली बारामती सीट पवार फैमिली के लिए एकदम सेफ मानी जाती रही है। ऐसे में भाजपा की तैयारियां शरद पवार की टेंशन बढ़ाने वाली है। निर्मला सीतारमण 16 से 18 अगस्त के दौरान बारामती का दौरा करने वाली हैं। इस दौरान वह भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और पार्टी की ताकत का जायजा लेंगी। 1999 में एनसीपी के गठन के बाद से ही इस सीट से शरद पवार की फैमिली जीतती रही है। खुद शरद पवार भी यहां से सांसद रहे हैं। ऐसे में साफ है कि भाजपा का प्लान उन्हें किस हद तक दर्द दे सकता है। बता दें कि भाजपा ने महाराष्ट्र में 16 ऐसी सीटों को चुना है, जहां विपक्ष जीतता रहा है। इन सीटों पर भाजपा अपने संगठन को मजबूत करके 2024 में विपक्ष को चौंकाना चाहती है।

भाजपा ने बनाया बड़ा प्लान, केंद्रीय मंत्रियों की होगी तैनाती
देश भर में भाजपा की ओर से कुल 144 सीटों को चुना गया है, इनमें से 16 महाराष्ट्र की हैं। एक तरफ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बारामती के दौरै करेंगी तो वहीं केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को शिरूर लोकसभा की कमान सौंपी गई है। यहां से भी एनसीपी के ही अमोल कोल्हे सांसद हैं। पुणे जिले में 4 लोकसभा सीटें आती हैं, जिनमें से एक पर ही भाजपा काबिज है, जो शहरी क्षेत्र की है। इसके अलावा एनसीपी के पास बारामती और शिरूर लोकसभा सीट है। वहीं शिवसेना ने 2019 में मवाल सीट से जीत हासिल की थी। शिवसेना के श्रीरंग बरने यहां से सांसद हैं। भाजपा के लिए फायदे की बात यह है कि श्रीरंग अब एकनाथ शिंदे के खेमे में हैं।

ब्रांड पवार को इस बार कमजोर कर देगी भाजपा?
बारामती को ‘ब्रांड पवार’ के लिए जाना जाता रहा है और तमाम कोशिशों के बाद भी भाजपा पैठ नहीं बना सकी है। लेकिन महाराष्ट्र में उद्धव सरकर की विदाई और विपक्षी खेमे की एकता कमजोर होने से भाजपा उत्साहित है। बारामती की ही सदर विधानसभा सीट से शरद पवार के भतीजे अजीत पवार जीतते रहे हैं। बता दें कि 2019 में भाजपा उम्मीदवार के मुकाबले सुप्रिया सुले ने यहां से 1.5 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...