9.7 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यनोएडा से फरार श्रीकांत त्‍यागी पर 25 हजार का इनाम, चोरी छुपे...

नोएडा से फरार श्रीकांत त्‍यागी पर 25 हजार का इनाम, चोरी छुपे कोर्ट में हो सकता है पेश

Published on

ऋषिकेश/नोएडा

श्रीकांत त्यागी के नाम को पूरी दुनिया जान गई लेकिन वह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला के साथ गालीगलौच और हाथ उठाने का आरोपी श्रीकांत 4 दिनों के बाद भी फरार है। नोएडा में उसके फ्लैट के अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया है। वहीं त्यागी के उत्तराखंड में होने की जानकारी मिली है। ऋषिकेश में श्रीकांत त्यागी को आखिरी बार देखा गया था। इस बीच श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस उत्तराखंड के लिए निकल चुकी है। यूपी पुलिस की 7 टीमें उसे पकड़ने के लिए लगाई गई हैं। जानकारी के मुताबिक हरिद्वार में श्रीकांत त्यागी सीसीटीवी में नजर आया। वहीं इसके बाद ऋषिकेश की तरफ निकल गया, जहां उसकी आखिरी लोकेशन होने की जानकारी सामने आई।

बुलडोजर का ऐक्शन जैसे ही शुरू हुआ लोगों ने तालियां बजाना शुरू कर दिया। बुलडोजर ने पहले अवैध निर्माण का एक पिलर गिराया। इस पिलर के गिरते ही लोग नारे लगाने लगे। धीरे-धीरे बुलजोडर ने वहां मौजूद त्यागी के घर के सारे पिलर गिरा दिए। सोसायटी के लोगों का कहना था कि वो त्यागी की दबंगई से काफी तंग आ चुके थे। नोएडा अथॉरिटी ने घर के अंदर जो अवैध निर्माण को भी गिराना शुरू कर दिया।
सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी के गुंडों का तांडव, IPS अफसरों पर गुस्से से लाल पूर्व केंद्रीय मंत्री

रविवार की रात कुछ गुंडे सोसाइटी में पहुंचे, जिसके बाद यह मामला गरमा गया। महिला से बदतमीजी करने वाला श्रीकांत त्यागी अभी फरार चल रहा है। उस पर गैंगस्टर ऐक्ट लग गया है। ऐसी स्थिति में उसकी गिरफ्तारी हो सकती है। इसके अलावा अपराधियों के अर्थ तंत्र को तोड़ने वाली ऐक्ट की धारा 14(1) के तहत अपराध के जरिए हासिल संपत्ति को जब्त किया जा सकता है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...