25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस से लड़ रहे यूक्रेनी सैनिकों को अपनी सेक्सी फोटो भेज रही...

रूस से लड़ रहे यूक्रेनी सैनिकों को अपनी सेक्सी फोटो भेज रही महिलाएं, जानें क्या है खास वजह

Published on

कीव

रूस और यूक्रेन का युद्ध पिछले 160 से ज्यादा दिनों से चल रहा है। यूक्रेन की सेना बहादुरी से लड़ रही है। लेकिन सैनिक और बहादुरी से लड़ें और उनका मनोबल ऊंचा रहे, इसके लिए यूक्रेन की महिलाओं ने एक अजीबोगरीब आइडिया खोजा है। यूक्रेन की महिलाएं पुतिन की सेना से लड़ रहे सैनिकों को प्रेरित करने के लिए अपनी सेक्सी तस्वीरें भेज रही हैं। सोशल मीडिया साइट टेलीग्राम पर एक चैनल बनाया गया है जहां महिलाओं की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं।

डेलीस्टीर की रिपोर्ट के मुताबिक मनोविज्ञानी एना राइमारेन्को (39) ने टेलीग्राम पर ये चैनल बनाया है। पोस्टकार्ड्स फॉर किटेन के 4000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। जिसमें, 100 से ज्यादा तस्वीरें और फोटो हर रोज अपलोड की जाती हैं। किटेन का मतलब यूक्रेनी भाषा में सैनिकों से होता है। कीव की रहने वाली एना बताती हैं कि युद्ध के बीच फंसे एक देश में ये चीजें सेक्सुअलिटी और प्रेम को वापस लाती हैं।

कहां से आया आइडिया
एना ने इसके आइडिया को लेकर कहा, ‘मेरे एक फौजी साथी ने मजाक में कहा कि लड़कियां आखिर सैनिकों को अपनी न्यूड तस्वीरें भेज कर सपोर्ट क्यों नहीं करतीं। ये उनका उत्साह बढ़ाएगा। इस बात को सुनकर मुझे लगा कि ये एक अच्छा आइडिया है।’ एना और उनकी दोस्त डारिया पावलोव्स्का ने कहा कि सभी तरह की तस्वीरों का स्वागत है, लेकिन किसी भी पॉर्नोग्राफी कंटेंट की इजाजत नहीं है।

क्या कहते हैं सैनिक
यूक्रेन के युद्ध में सेनाएं लगातार रूस से लड़ रही हैं। तस्वीरों को लेकर टिम नाम के एक सैनिक ने कहा, ‘इस तरह का चैनल मुझे घर की याद दिलाता है। जब मैं इस चैनल को खोलता हूं तो घर लौटने का सपना देखता हूं। मैं उसके बारे में सोचता हूं जो मेरा इंतजार कर रही है।’ इस बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन दिवस के मौके पर वायु सेना के सैनिकों को पुरस्कार दिए।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...