8.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यबिहार में बढ़ रही दरार, ललन सिंह बोले- JDU से मंत्री कौन...

बिहार में बढ़ रही दरार, ललन सिंह बोले- JDU से मंत्री कौन होगा, यह BJP बताएगी?

Published on

पटना

जेडीयू से बाहर हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा है कि वह नीतीश कुमार के साथ लंबे समय से थे। इसपर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सोमवार को पटना में कहा कि हमने भी उनका बयान सुना है। आरसीपी सिंह 1998 से नीतीश कुमार के साथ प्राइवेट सिक्रेटरी के रूप में थे। वह जेडीयू के कार्यकर्ता नहीं थे। आरसीपी सिंह की तरह नीतीश कुमार के रेलमंत्री रहते हुए दो दर्जन कर्मचारी थे, उसी में वह भी एक थे। इसके चलते वह जेडीयू के नेता हो गए। जेडीयू के नेता वह 2010 में हुए। 2009 में आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के सामने इच्छा प्रकट की। वह लोकसभा का टिकट मांग रहे थे, जिसे मुख्यमंत्री जी ने अस्वीकार कर दिया। 2010 में उनकी इच्छा को स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। 1998 से आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के कर्मचारी थे। रेलमंत्री के 3 दर्जन कर्मचारी होते हैं उसमें से वह भी एक थे।

ललन सिंह ने आगे कहा कि मैंने कल ही कहा था कि आरसीपी सिंह अपनी मर्जी से केंद्र में मंत्री बने थे। यह बात खुद आरसीपी सिंह ने स्वीकारी है। मैंने अखबार में आरसीपी सिंह की बात पढ़ी है। मेरी कही बात प्रमाणि हो गई है। अरे भाई बीजेपी तय करेगा कि जेडीयू का कौन मंत्री बनेगा। अगर बीजेपी जेडीयू का मंत्री तय करेगा तो यह तय है कि आप (आरसीपी सिंह) क्या कर रहे थे। मैंने जो बात कही थी वह सच साबित हुई। उन्होंने (आरसीपी सिंह) ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री जी को सूचना दी थी कि बीजेपी ने उन्हें मंत्री बनाने का फैसला लिया है। इसपर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब सबकुछ तय ही कर लिए हैं तो जाइए मंत्री बन जाइए।

ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह के प्रकरण के बाद जो परिस्थिति बनी है उसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में विधायकों की राय जानी जाएगी।

इससे पहले रविवार शाम को आरसीपी सिंह के इस्तीफे पर ललन सिंह ने कहा कि ‘हो सकता है कि उन्होंने कल ही जेडीयू से इस्तीफा दिया हो, पर उन्हें देर-सवेर तो जाना ही था, क्योंकि उनका तन यहां (जेडीयू में) और मन कही और था। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरसीपी के बारे में कहा, ‘वे सत्ता के साथी रहे हैं न कि संघर्ष के। सत्ता हाथ से निकल गयी ऐसे में उनकी बौखलाहट स्वभाविक है।’

उन्होंने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को कम सीट आने की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के 43 सीट जीतने के पीछे जनाधार का कम होना नहीं, बल्कि नीतीश कुमार के खिलाफ रची गई साजिश थी, जिसको लेकर हमलोग अब सर्तक हैं। अपनी पार्टी के पूर्ववर्ती राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी को ललन ने सलाह दी कि वे नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी में उलझे बिना स्वेछा से जहां भी जाना चाहते हैं, वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जदयू के मालिक हैं। आरसीपी या मेरे जैसे लोग उनके आशीर्वाद के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुने जाते हैं, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि हम सिर्फ केयरटेकर हैं। ललन ने एक सवाल के जवाब में स्पष्ट किया, ‘हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव के बाद वर्ष 2019 में ही केंद्र में सरकार में शामिल नहीं होने का फैसला किया था, हम अब भी उस पर कायम हैं।’

ललन ने कहा, ‘केंद्र सरकार में शामिल नहीं होने का फैसला हमारे नेता नीतीश कुमार, जो उस समय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे, ने सभी से राय-मश्विरा करके लिया था।’ 2021 में आरसीपी, जो उस समय जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, के केंद्रीय मंत्री बनने के बारे में पूछे जाने पर ललन ने कहा कि इस बारे में निर्णय लेने के समय उन्होंने किसी से भी सलाह नहीं ली थी।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...