9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यश्रीकांत त्‍यागी ने नोएडा कोर्ट में लगाई सरेंडर की अर्जी, सरकार ने...

श्रीकांत त्‍यागी ने नोएडा कोर्ट में लगाई सरेंडर की अर्जी, सरकार ने रखा है 25 हजार का इनाम

Published on

नोएडा

नोएडा की सोसाइटी में महिला से अभद्रता के आरोपी श्रीकांत त्यागी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। बीते 4 दिनों से फरार चल रहा त्यागी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर ही है। इस बीच उसने सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर की अर्जी डाल दी है। सेक्टर 93 के ओमैक्स ग्रैंड सोसाइटी में श्रीकांत के फ्लैट के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चलने के बाद अब पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित करके पोस्टर भी जारी कर दिया है। एक सब इंस्पेक्टर और 4 सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गालीबाज नेता श्रीकांत चोरी छुपे कोर्ट में पेश हो सकता है। सूरजपुर न्यायालय की सुरक्षा बढ़ाई गई। कोर्ट परिसर के अंदर सभी गाड़ियों और लोगों को चेक करके अंदर भेजा जा रहा है। कोर्ट परिसर के बाहर भारी पुलिस फोर्स मौके पर। एसीपी सहित तमाम पुलिस फोर्स कोर्ट परिसर के गेट पर चेकिंग कर रही है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

श्रीकांत त्‍यागी पर 25 हजार का इनाम
नोएडा की ओमैक्स ग्रैंड सोसाइटी में महिला से बदसलूकी मामले के आरोपी श्रीकांत त्‍यागी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। अब पुलिस की सात टीमें त्‍यागी को ढूंढ रही है। बताया जा रहा है कि उसकी आखिरी लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। पुलिस टीम ने हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश तक डेरा डाल दिया है।

ओमैक्स सोसाइटी में ग्राउंड फ्लोर पर बने फ्लैट के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने के बाद अब श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माणों पर कार्यवाही की तैयारी हो रही है। नोएडा के भंगेल में त्यागी की 15 अवैध दुकानों की जानकारी मिली है। गृह विभाग बड़ी कार्यवाही की तैयारी में है। आरोप है कि श्रीकांत त्यागी ने सरकारी जमीन पर गलत तरीके से दुकानें बनवाई हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....