9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराजनीतिआदिवासी लड़कियों को फंसा रहे बांग्लादेशी मुसलमान, संसद में बीजेपी MP

आदिवासी लड़कियों को फंसा रहे बांग्लादेशी मुसलमान, संसद में बीजेपी MP

Published on

रांची नई दिल्ली

झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को एक बार फिर लोकसभा में दावा किया कि राज्य में तेजी से इस्लामीकरण हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश से बड़ी संख्या में मुस्लिम घुसपैठ कर रहे हैं और झारखंड में आकर भोली-भाली आदिवासी लड़कियों से शादी कर लेते हैं। दुबे ने इनके साइबर अपराध और गायों की तस्करी का भी आरोप लगाया।

दुबे ने कहा, ”मैं इस सदन में 13-14 साल से झारखंड में घुसैपठ का मुद्दा उठाता रहा हूं। बांग्लादेश से जुड़े होने के कारण हमारे यहां घुसपैठ एक बड़ी समस्या है। इसका हिंदू-मुसलमान से कोई लेना देना नहीं क्योंकि वह मुसलमानों का भी रोजगार छीनते हैं, हिंदुओं का तो छीनते ही हैं। अभी एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है पूरे इस्लामीकरण के लिए।”

निशिकांत दुबे ने कहा, ”भोले भाले आदिवासी लड़कियों के साथ शादी करके बांग्लादेशी मुसलमान पूरे डेमोग्राफी को बदलने पर उतारू हैं। मेरे पड़ोसी जिले साहिबगंज में अभी जो जिला परिषद की अध्यक्ष बनी हैं, वह आदिवासी कोटे से हैं, क्योंकि सीट आरक्षित थी, लेकिन उनकी शादी मुस्लिम से हुई है। यह एक उदाहरण मैंने दिया है।”

साइबर अपराध और गायों की तस्करी का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि इस्लामीकरण की कोशिशश की जा रही है। दुबे ने कहा, ” ”जामताड़ा एक सीरियल बना, देश के जितने साइबर क्राइम होते हैं, वे सारे साइबर क्रिमनल उसी संथाल परगना में हैं। उसी गोड्डा, देवघर, जामताड़ा, देवघर, साहिबगंज में हैं। जितनी गायें हैं। यदि गोड्डा, देवघर से चलेंगे तो आपको रात में लाखों-लाख गायें जाती दिखेंगी। वह सब बांग्लादेश जा रही हैं। बालू और गिट्टी जा रहा है। सब अवैध है।”

सांसद ने कहा, ”मैंने दो दिन पहले इसी सदन में इस्लामीकरण का मुद्दा उठाया था कि जिसको झारखंड सरकार ने माना कि जो सरकारी स्कूल उर्दू हो गया है, रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी होती है। इन 3-4 मुद्दों के कारण अशांत हो गया है क्षेत्र, इस्लमीकरण की ओर बढ़ रहा है। मेरा भारत सरकार से आग्रह है कि एनपीआर लागू किया जाए, एनआईए का ऑफिस हो और चूंकि झारखंड सरकार और कांग्रेस मिलकर इन्हें मदद कर रही है इसलिए धारा 356 के तहत राष्ट्रपति शासन लागाया जाए।”

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...