9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्य'शिंदे की तरह RCP की किस्मत भी खुल सकती है', बिहार में...

‘शिंदे की तरह RCP की किस्मत भी खुल सकती है’, बिहार में गरमाई सियासत का ट्विटर पर शोर

Published on

पटना

पूर्व केंद्रीय और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार में सियासत गरमा गई है। जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इशारों में बीजेपी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार, एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। इन सभी संभावना को बल मिला है, नीतीश कुमार की राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ हुई दो बैठकें और फिर सोनिया गांधी से फोन पर बात। अब अगले दो दिनों यानि 8 और 9 अगस्त को राज्य में चारों दलों राजद, जदयू, कांग्रेस और हम पार्टियां बैठक करेंगी।

हालांकि बीजेपी डैमेज कंट्रोल में लगी है। केंद्रीय नेता और बीजेपी के बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने साफ कहा है कि बिहार में एनडीए गठबंधन को कोई खतरा नहीं है। बिहार में एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार है। नीतीश कुमार अभी सीएम हैं और आगे भी रहेंगे। इधर बिहार में हो रही सियासत का शोर ट्विटर पर भी दिखाई दे रहा है। ट्विटर यूजर्स हैशटैग #BiharPolitics से ट्वीट कर मजे ले रहे हैं।

संजीत सिंह नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘नीतीश, बीजेपी पर उनकी पार्टी में फूट डालने का आरोप लगा रहे हैं। लगता है अमित शाह महाराष्ट्र की समस्या को हल करके बिहार की ओर बढ़ रहे हैं।’

एक अन्य ट्विटर यूजर ने नीतीश कुमार की तस्वीर पोस्ट की, जिस पर लिखा था- अब पलटने का मन कर रहा है। यूजर ने लिखा- ‘नीतीश कुमार को अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए क्योंकि उनका दिमाग एक पेंडुलम की तरह हो गया है, कभी इधर कूदता है तो कभी उधर, नीतीश पल्टू राम के नाम से प्रसिद्ध हो गए हैं, बिहार में न नीतीश की जरूरत है और न ही तेजस्वी यादव की।’

अमन नाम के ट्विटर यूजर ने नीतीश कुमार के ‘शिकार’ हुए लोगों का जिक्र किया। यूजर ने लिखा- ‘जॉर्ज फर्नांडीस, पी.के. सिन्हा, शरद यादव, उपेंद्र कुशवाहा, उदय नारायण चौधरी, प्रशांत किशोर और अब आरसीपी सिंह। नीतीश कुमार की रणनीति के शिकार लोगों की फेहरिस्त लंबी है।’

शिंदे की तरह RCP की किस्मत भी खुल सकती है!
वहीं विशाल नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘प्रशांत किशोर ने जदयू का जो भाजपाईकरण किया था, उसकी परीक्षा आ गयी है! मेरा आंकलन है कि, नीतीश कुमार के आधे से ज्यादा विधायक उनसे बगावत कर अलग गुट बनाएंगे जो BJP को समर्थन देगा! शिंदे की तरह RCP की किस्मत भी खुल सकती है! नीतीश जी अगले शरद यादव बनने वाले हैं!’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....