25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलएशिया कप से पहले भारत को करारा झटका, बुमराह इंजर्ड होकर टूर्नामेंट...

एशिया कप से पहले भारत को करारा झटका, बुमराह इंजर्ड होकर टूर्नामेंट से बाहर

Published on

नई दिल्ली

भारत के नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप से बाहर हो गए हैं। सूत्रों की माने तो पीठ की इंजरी के चलते वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि इस बारे में अबतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बहुत मुमकिन है कि जब एशिया कप के लिए टीम का ऐलान होगा, जभी चयनकर्ता इस बारे में बताएंगे।

जसप्रीत बुमराह की गिनती दुनिया के टॉप बॉलर्स में होती है। ऐसे में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड के मद्देनजर किसी भी तरह का कोई रिस्क लेना नहीं चाहती है। आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आने वाले जस्सी को वेस्टइंडीज और फिर जिम्बाब्वे दौरे पर आराम दिया गया था। बुमराह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपनी फिटनेस हासिल करने जाएंगे।

उम्मीद है कि वह सितंबर में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे-टी-20 सीरीज तक फिट हो जाएंगे। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब 28 वर्षीय पेसर की फिटनेस पर सवाल उठे हो, इससे पहले भी वह अपनी चोट के चलते एक्शन से दूर रह चुके हैं। जस्सी फिलहाल अपने परिवार के साथ यूएस में छुट्टियां बीता रहे हैं। बुमराह की गैरमौजूदगी में आवेश खान जैसे खिलाड़ी पर चयनकर्ता भरोसा जता सकते हैं।

Latest articles

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...